फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

अनुच्छेद 370 हटाए जाने की दूसरी वर्षगांठ पर फहराया तिरंगा झंडा

विज्ञापन
cultural
आरएस पुरा/मीरां साहिब/अखनूर/ज्यौड़ियां/अरनिया/परगवाल। अनुच्छेद 370 व 35-ए हटाए जाने की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान चौक-चौराहों पर तिरंगा झंडा फहराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री तथा भाजपा के उपाध्यक्ष चौधरी शाम लाल, जिला प्रधान हरभजन सिंह पम्मी, नगर पालिका चेयरमैन सतपाल पप्पी आदि नेताओं ने विचार रखे। भाजपा के पूर्व मंत्री शाम लाल ने कहा कि पार्टी द्वारा दो विधान व दो निशान को खत्म करने का संकल्प लिया गया था, जिसे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पूरा किया। इससे जम्मू-कश्मीर में रहने वाले वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों को नागरिकता का अधिकार मिल पाया।
विज्ञापन

अखनूर के मांडा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भी तिरंगा झंडा फहराया गया। इसके बाद फव्वारा चौक में राष्ट्रीय गान हुआ और मिठाइयां बांटी गईं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष जगदीश भगत ने लोगोें को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा ने भलवाल ब्राह्मणा पंचायत में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा के चुनाव जल्द होने वाले हैं। हम सबको तैयार रहना है। डीडीसी सदस्य भूषण बराल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्त्रस्म सिंह मन्हास, कार्यकर्ता मंगलदास, प्रीतम लाल, सरपंच डिंपल कुमार, सरपंच बबलू शर्मा, किसान मोर्चा मंडल प्रधान सुभाष और सचिव गीटन लाल आदि मौजूद रहे।
छंब की पंचायत बकोर के गांव धौचक में रिफ्यूजी परिवारों ने जश्न मनाया। रिफ्यूजी सेल के प्रदेश सह संयोजक व आरएस पुरा सह प्रभारी मनमोहन सिंह मन्हास मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर तिरंगा झंडा फहरा कर हलवा बांटा गया। सरपंच तारो देवी, पंच बिरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, बाबू राम, बिट्टू चौधरी, जनक चौधरी, तीर्थ सिंह, बिट्टू मन्हास सहित कई लोग उपस्थित रहे। उधर, खौड़ स्थित भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने की। इस मौके पर पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा, नगरपालिका खौड़ के अध्यक्ष डिप्टी राम, मंडल खौड़ के प्रभारी कुलदीप सिंह, मंडल के महामंत्री रत्न सिंह, मंडल के मोर्चा के अध्यक्ष, मंडल कार्य समिति के सभी सदस्य, सरपंच पठान सिंह, सरपंच विजय सिंह, सरपंच मूल राज, सरपंच शाम लाल, सरपंच तरसेम सिंह, नगरपालिका खौड़ के पार्षद, शक्ति केंद्र प्रमुख, पंच, बूथ के अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे। उधर, भाजपा मंडल अरनिया द्वारा भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

परगवाल में कई जगहों पर कार्यक्रम हुए। परगवाल गांव, भलवाल भरत, देवरा, गुढ़ा मन्हासां में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी परिवारों के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान तिरंगा झंडा फहराकर हलवा बांटा। डीडीसी वाइस चेयरमैन सूरज सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने 5 अगस्त को समानता और सम्मान का पर्व बताया। इस मौके पर बीडीसी चेयरमैन निशा कुमारी, मंडल प्रधान बलविंदर सिंह, सरपंच जसपाल सिंह, ओम प्रकाश, पोली देवी, उत्तम सिंह, गौरव सिंह, सुभाष सिंह, मगधेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed