फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

शिविर लगा दिवयांगो को उन्की जरूरत का समान मुहैया करवाया सीमा सुरक्षवलो द्वारा

विज्ञापन
cultural
सीमा सुरक्षावल के आईजी एनके जंम्बाल पाक गोलवारी में वाजू गवा चुके अजीत सिंह को ट्राई साईक्ल मुहै? - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। बीएसएफ की 16वीं वाहिनी की तरफ से शुक्रवार को सीमावर्ती गांव अब्दुल्लियां में सिविक एक्शन कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर लगाकर जरूरत जरूरतमंद दिव्यांगों को जरूरत का सामान वितरित किया गया। इस दौरान सीमवर्ती अब्दुल्लियां, चंन्दू, चक, लाइयां, बेरा, बेगा, रायपुर, शामका, हंसूचक, फतेहपुर आदि दर्जनों गांव के दिव्यांग ग्रामीणों में ट्राई साइकिल, वॉकर, वॉकिंग स्टिक, ईयर एड वितरित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य तौर पर आईजी जम्मू फ्रंटियर एनएस जमवाल मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बीएसएफ अगर कामयाब है तो उसमें स्थानीय ग्रामीणों का भी योगदान है। सुरक्षा बल की ओर से लगातार ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिससे ग्रामीणों की मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि समय-समय पर सुरक्षा बल की ओर से चिकित्सा शिविर लगाए जाने के साथ लोगों को किन चीजों की जरूरत है उसे पूरा किया जाता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल की ओर से ऐसे दिव्यांगों को चिह्नित किया गया जिनकोे जरूरत थी और उनमें सामान वितरित किया गया। उन्होंने सीमावर्ती ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सुरक्षा बल हमेशा उनके साथ है।
विज्ञापन

सरपंच चौ. बलकार सिंह नागरा, सुखदेव सिंह, पंच सौदागर सिंह, पंच बचन लाल ने सुरक्षा बल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डीआईजी जम्मू फ्रंटियर सुरजीत सिंह, कमांडेंट 16वीं वाहिनी संजय कुमार आदि सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सीमा के अंतिम छोर तक खेती करें किसान
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव में दिव्यांगों के लिए लगाए शिविर में सीमा सुरक्षा बल के आईजी जम्मू फ्रंटियर एनएस जमाल ने सीमा के अंतिम छोर तक खेती करने के लिए किसानों को कहा। पत्रकारों को जानकारी देते हुए आईजी ने कहा कि किसान सीमावर्ती क्षेत्र में खेती करने के लिए सीमा सुरक्षा बल हमेशा साथ खड़ी है। किसानों को अगर ट्रैक्टर की जरूरत है या पानी का साधन नहीं है तो उन्हें मुहैया कराया जाएगा। पाकिस्तान से एलओसी व अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति बनाए रखने का दोनों देशों के मध्य सहमति बनने पर उन्होंने कहा कि सीमा हर समय मुस्तैदी के साथ खड़ी है। शुक्रवार को सीमावर्ती गांव अब्दुल्लियां में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरक्षा बल आईजी एनएस जमवाल ने कहा कि दोनों देशों के मध्य चाहे सीजफायर हुआ है, लेकिन सुरक्षा बल आज भी सीमा पर चौकस है, जैसे पहले थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed