फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural programme

जम्मू: रंगारंग कार्यक्रम से बच्चों ने वार्षिकोत्सव को बनाया रंगीन

विज्ञापन
cultural programme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। सीमावर्ती क्षेत्र के गांव रंगपुर मलानिया स्थित स्कूल महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट ऑफ़ एजुकेशन एंड रिसर्च हाई स्कूल ने रविवार को 30 वां वार्षिक दिवस मनाया। स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर वार्षिकोत्सव को रंगीन बनाया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री चौ. श्याम लाल मुख्य अतिथि रहे। पंडाल में बैठे बच्चों के अभिभावकों व अन्य मेहमानों ने उनकी कला की खूब सराहना की। मुख्य अतिथि ने बच्चों व स्टाफ की सराहना करते हुए स्कूल की बेहतरी व कल्याण को भविष्य में भी पूरा सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती सुचेतगढ़ क्षेत्र में शिक्षा को बुलंदी पर ले जाने में महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट ऑफ़ एजुकेशन एंड रिसर्च स्कूलों का काफी प्रयास रहा है, जिससे शिक्षा के मामले में इस पिछड़े क्षेत्र में काफी बढ़ावा मिला है। स्कूल के पूर्व छात्र व सेना में मेजर भूपेंद्र चौधरी ने भी समारोह के दौरान स्कूल की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 1994 से जब स्कूल की शुरुआत हुई थी, तभी से इस स्कूल में काफी नाम कमाया है और इसका सारा श्रेय प्रधानाचार्य व शिक्षकों को जाता है, जिनकी बदौलत यह महाराजा सूरजमल स्टेट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च हाई स्कूल अग्रणी रहा। प्रधानाचार्य गीता चौधरी के बच्चों की वार्षिक रिपोर्ट पेश करने के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और अंत में मेधावी बच्चों को पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान नपा चेयरमैन सतपाल पप्पी, सामाजिक कार्यकर्ता धर्मवीर चौधरी, सरपंच पुष्पा देवी, सरपंच दर्शन लाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed