{"_id":"61b4fa59f3372b120f108a2c","slug":"cultural-programme-reasi-news-jmu249652388","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता संग्राम पर नाटक प्रस्तुत कर विद्यार्थियों ने बटोरी तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता संग्राम पर नाटक प्रस्तुत कर विद्यार्थियों ने बटोरी तालियां
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज रियासी में एनएसएस के दस दिवसीय शिविर समपन्न होने पर विद्यार्थी तथा स्टाफ के सदस्य।
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। माड़ी स्थित जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज में शनिवार को 10 दिवसीय शीतकालीन शिविर का समापन सांस्कृतिक और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रशेखर गुप्ता की देखरेख में इस दौरान कई गतिविधियों को अंजाम दिया गया।
शनिवार को कार्यक्रम का संचालन विशाल चंदन तथा प्रिया लखनोत्रा ने किया, जिसमें विद्यार्थियों ने कविता, समूह व एकल गीत, समूह नृत्य और नाटक पेश किए। छात्र आकाश दीप सिंह ने शहीद भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालकर उनकी गाथा सुनाई। वहीं, छात्रा सुप्रिया ने कविता के जरिये महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया।
छात्रा सिमरन राजपूत व दीक्षा ने स्वच्छ भारत पर विचार प्रकट किए। वहीं, रिया मन्हास व अविनाश ने देशभक्ति के तराने गाए। इसके साथ ही अनुषा, अनामिका और स्नेहा ने सामूहिक नृत्य पेश किया। बाद में छात्रों ने स्वतंत्रता संग्राम पर एक नाटक प्रस्तुत किया, जोकि काफी प्रभावशाली रहा। राजनीति विज्ञान विभाग के प्रमुख प्रो. डॉ. प्रेम सिंह ने एनएसएस के सभी सदस्यों की सराहना की।
विज्ञापन
एनएसएस अधिकारी प्रो. बिशन शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया और विद्यार्थियों को एनएसएस में शामिल होकर राष्ट्र निर्माण का भागीदार बनने को प्रेरित किया। मौके पर डॉ. चमन लाल, डॉ. सलीम अहमद, डॉ. अनु शर्मा, प्रो. गौरव गुप्ता और प्रो. अजय कुमार मौजूद रहे। शिविर में कॉलेज के लगभग सौ विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।