फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural,programme,jammu news

एक साल में हस्तशिल्प, हथकरघा विभाग से एक हजार कारीगर और बुनकर जुड़े

विज्ञापन
cultural,programme,jammu news
जम्मू। प्रदेश में बुनकरों के हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए हस्तशिल्प और हथकरघा निदेशालय ने शनिवार को 7वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया। उद्योग भवन में जम्मू में आयोजित कार्यक्रम में बुनकरों और कारीगरों को प्रशंसा प्रमाण पत्र और नई पंजीकृत सहकारी समितियों को पंजीकरण प्रमाण पत्र भी दिए। विभिन्न हथकरघा उत्पादों के स्टाल की प्रदर्शनी लगाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हस्तशिल्प और हथकरघा विभाग जम्मू के निदेशक विकास गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में विभाग के साथ 10000 कारीगर और बुनकर पंजीकृत हैं। 200 प्रशिक्षु हथकरघा और हस्तशिल्प के विभागीय प्रशिक्षण केंद्रों में कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग ने पिछले एक वर्ष में जम्मू और कश्मीर आत्मनिर्भर सहकारी अधिनियम, 1999 के तहत 170 से अधिक सहकारी समितियों को पंजीकृत किया है। प्रधानमंत्री बुनकर मुद्रा योजना के तहत 2.00 लाख रुपये तक की ऋण सुविधा प्रदान करने के लिए विभिन्न बैंकों को अब तक 564 मामलों को प्रायोजित किया गया है। इस योजना के तहत विभिन्न हथकरघा सहकारी समितियों को 34 लाख रुपये की राशि वितरित की गई है। कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की विशेष सचिव कुसुम बडियाल मुख्य अतिथि थीं और आरसी कोतवाल निदेशक वित्त, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने समारोह की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed