फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural program

Jammu News: जिला स्तरीय टैलेंट हंट फिनाले में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
cultural program
राजोरी के पीजी कॉलेज में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिला प्रशासन ने सरकारी पीजी कॉलेज में वीरवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत जिला स्तरीय टैलेंट हंट फिनाले करवाया। युवाओं ने गायन, नृत्य, संगीत, कला और शिल्प सहित विविध श्रेणियों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी अब्दुल रहीम ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और महिमा सशक्तीकरण के महत्व के बारे में बताया।डीसी अभिषेक शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभाग व सभी हितधारकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रतिभा की पहचान और विकास के लिए जिले के विभिन्न उपखंडों में तहसील स्तर पर टैलेंट हंट कार्यक्रम करवाए गए थे। विभिन्न श्रेणियों के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को जिला स्तरीय फिनाले के लिए चुना गया। डीसी ने प्रतिभागियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की प्रशंसा की और उन्हें समर्पण व आत्मविश्वास के साथ सपनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। एडीसी मलिकजादा शेराज-उल-हक ने युवतियों के बीच रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने में ऐसी पहल के महत्व पर बल दिया। सीईओ मोहम्मद हफीज और असिस्टेंट प्रोफेसर खालिक अहमद ने भी प्रतिभागियों को प्रतिभा निखारने के लिए प्रोत्साहित किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर एक जिंगल का विमोचन किया गया। शीर्ष तीन प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। माैके पर प्रिंसिपल अनवर शाह, डीएसडब्ल्यूओ अब्दुल रहीम, मुर्तजा अहमद और क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed