{"_id":"68361b87ae8303052206bd0d","slug":"cultural-news-samba-news-c-398-1-pmd1001-157-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुर मंडल में अमावस्या पर देविका आरती की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुर मंडल में अमावस्या पर देविका आरती की गूंज
Wed, 28 May 2025 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 28 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
पुरमंडल। अमावस्या के पावन अवसर पर मंगलवार सुबह पुरमंडल में गुप्त गंगा के तट पर देविका आरती का आयोजन किया गया। पुरमंडल उत्तरवाहिनी तीर्थ सेवा न्यास की ओर से यह आयोजन हर महीने किया जाता है। इस आरती के कार्यक्रम में भाग लेकर श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों समेत भेद विद्यालय के आचार्य रजत शर्मा और विद्यालय के विद्यार्थियों ने देविका मां का आशीर्वाद लिया।
आरती से पहले देविका पूजन हुआ। आरती के दौरान देविका मां के जयघोष के साथ देविकानगरी गूंज उठी। करीब पौने घंटे तक चली आरती के बाद प्रसाद बांटा गया।
आयोजकों ने लोगों से आह्वान किया गया कि हर महीने होने वाली इस आरती में हिस्सा लेकर पुण्य के भागी बनें और देविका माता का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस अवसर पर न्यास के पूजा प्रमुख गोबिंद राम शर्मा, भीम सिंह, गुलाब सिंह, महेश्वर शर्मा आदि मौजूद थे।