फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural news

Jammu News: बाबा धर्म चंद देव स्थान पर माथा टेककर लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
cultural news
बैठक के दौरान उपस्थित बिरादरी के प्रधान व अन्य लोग।
ज्यौड़ियां। गांव नड़ में स्थित बाबा धर्म चंद देवस्थान पर वीरवार को आल इंडिया चिब बिरादरी की ओर से मेल का आयोजन किया गया। इस मौके पर हजारों लोगों ने बाबा धर्म चंद देव स्थान पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मेल का आयोजन बाबा धर्म चंद देव स्थान कमेटी के प्रधान शमशेर सिंह चिब की देखरेख में किया गया। इस मौके पर जम्मू कश्मीर किसान एडवाइजरी बोर्ड के पूर्व वाइस चेयरमैन दलजीत सिंह चिब मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मेल की शुरुआत सुबह सात बजे हवन यज्ञ के साथ शुरू की गई।
विज्ञापन

बता दें कि बाबा धर्म चंद देव स्थान पर हर साल 27 मार्च को मेल के दिन मेला लगता है। इसको सफल बनाने के लिए बाबा धर्म चंद देव स्थान कमेटी की तरफ से कड़े प्रबंध किए जाते हैं। वीरवार को भी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पठानकोट आदि राज्यों से लोग पहुंचे। इस मौके पर बाबा धर्म चंद देव स्थान कमेटी के उपप्रधान मदन सिंह चिब ने बताया कि इस मेले को सफल बनाने के लिए बिरादरी के सभी लोग एकता और भाईचारे से काम करते हैं। किसान एडवाइजरी बोर्ड के पूर्व वाइस चेयरमैन दलजीत सिंह ने बिरादरी के सभी लोगों से आपसी एकता को कायम रखना और अपने बच्चों को शिक्षित कर उन्हें अच्छे संस्कार देने पर जोर दिया। बाद में भंडारा भी लगाया गया। इस मौके पर बिरादरी के सेवानिवृत्त मास्टर रछपाल सिंह चिब, प्रेम सिंह चिब, गार सिंह, मदन सिंह चिब, पवन सिंह चिब, पूर्व सरपंच बचन सिंह चिब, स्वर्ण सिंह चिब, जोगिंदर सिंह व केवल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed