{"_id":"68167cfe3bb71f10360e2c8d","slug":"cultural-news-samba-news-c-10-1-drn1026-604217-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ब्रूटा मंडी में श्रीराम मंदिर का स्थापना दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ब्रूटा मंडी में श्रीराम मंदिर का स्थापना दिवस मनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। ब्रूटा मंडी स्थित श्रीराम मंदिर में शुक्रवार को मंदिर का तीसरा स्थापना दिवस मनाया गया।
यह आयोजन मंदिर कमेटी के चेयरमैन राजिंदर सिंह पवार की देखरेख और प्रधान रघुवीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया।
समारोह की शुरुआत पूजा अर्चना के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की आराधना करते हुए हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। महिलाओं ने सत्संग किया। कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन राजिंदर सिंह पवार ने कहा कि यह स्थापना दिवस भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की गहराई से जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजीव शर्मा, समाजसेवी नरेंद्र सिंह भाऊ, किसान एडवाइजरी बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष दलजीत चिब, राजपूत सभा के पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संजय सराफ, डीडीसी सदस्य शारदा भाऊ, कर्ण सिंह, सिकंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।