{"_id":"6853303351e868a73e0dd0e0","slug":"cultural-news-jammu-news-c-269-1-jou1001-101685-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मट्टू बिरादरी ने लगाई मेल, जय दाती के\nदरबार में माथा टेककर मांगी सुख-समृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मट्टू बिरादरी ने लगाई मेल, जय दाती के दरबार में माथा टेककर मांगी सुख-समृद्धि
विज्ञापन
-खौड़ उपजिले के गांव मट्टू में आयोजन, हवन के बाद लगाया भंडारा
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले के गांव मट्टू में जय दाती स्थान पर बुधवार को जाट समुदाय की मट्टू बिरादरी ने मेल लगाई। बिरादरी के हजारों लोगों ने जय दाती स्थान पर माथा टेका और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
बिरादरी के लोगों ने सुबह 10 बजे हवन यज्ञ किया। 11 बजे बिरादरी की बैठक के बाद दोपहर एक बजे जात्र की गई। इसके बाद भंडारा शुरू किया गया। बिरादरी के सदस्य सेवानिवृत सूबेदार सतपाल मट्टू ने बताया कि जय दाती स्थान पर साल में दो बार मेल लगाई जाती है। इसका उद्देश्य बिरादरी में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना है। मेल पर बिरादरी के लोग दाती मां से बिरादरी व समाज की भलाई के लिए प्रार्थना करते हैं। ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि वर्षों से लगाई जा रही मेल से बिरादरी में भाईचारा बढ़ा है। इस दौरान बिरादरी के मुद्दों पर भी विचार किया जाता है। मेल को सफल बनाने में युवा वर्ग का अधिक योगदान रहता है। इस मौके पर डॉ. सुदेश चौधरी, नायब सरपंच कुलबीर सिंह, पंच तरसेम बिल्ला, करनैल सिंह सहित बिरादरी के अन्य लोग उपस्थित थे।