{"_id":"69dd5c57721ff63e1b011d0c","slug":"cultural-news-jammu-news-c-10-jmu1062-885844-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तवी रिवर फ्रंट पर सजा रंगमंच, बैसाखी महोत्सव आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तवी रिवर फ्रंट पर सजा रंगमंच, बैसाखी महोत्सव आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- तीन दिन तक तवी रिवर फ्रंट पर संस्कृति, स्वाद और परंपरा का संगम
- नौकायन, दंगल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ डोगरी व्यंजनों की बहार
- शाम को तवी महाआरती में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। तवी रिवर फ्रंट एक बार फिर उत्सव के रंग में रंगने जा रहा है। बैसाखी के पावन अवसर पर मंगलवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रंग-बिरंगी लाइटों और पारंपरिक सजावट से सजे रिवर फ्रंट पर उत्साह देखने को मिल रहा है।
तवी रिवर फ्रंट के कार्यकारी अभियंता अखिल संब्याल ने बताया कि महोत्सव में जम्मू की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखेगी। नौकायन, लोक नृत्य और संगीत से जुड़े सांस्कृतिक आयोजन प्रमुख आकर्षण होंगे। दंगल भी होगा। डोगरी व्यंजनों के स्टाल लगाए गए हैं। शाम को तवी नदी के किनारे महाआरती होगी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। महाआरती को आकर्षक बनाने के लिए काशी की तर्ज पर तैयारियां की गई हैं। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के इस महोत्सव का उद्देश्य शहर में पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना है। प्रशासन को उम्मीद है कि यह आयोजन न केवल स्थानीय लोगों बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा। जम्मू की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा।
बैसाखी महोत्सव की खबर का जोड़...
महोत्सव कार्यक्रम शेड्यूल
बोटिंग
- 14 अप्रैल : दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
- 15 व 16 अप्रैल : सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
तवी आरती
- 14 से 16 अप्रैल : शाम 6:30 बजे
लेजर शो
- 14 से 16 अप्रैल : रात 8:00 बजे से
फन राइड्स
- 14 से 16 अप्रैल : सुबह 11:00 बजे से
दंगल
- 14 से 16 अप्रैल : दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस
- 15 अप्रैल: सोनाली डोगरा, शाम 4:00 बजे से
- 16 अप्रैल : बिशन दास, शाम 4:00 बजे से
फन और फूड स्टॉल्स