फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural news

Jammu News: आसमान तले सजेगी जम्मू-कश्मीर की कला विरासत

विज्ञापन
cultural news
- कला केंद्र जम्मू में बनेगा मूर्तिकला उद्यान
विज्ञापन

- वर्षों से संग्रहित मूर्तियां पहली बार लोगों के लिए होंगी प्रदर्शित
- पर्यटन,शिक्षा और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। कला केंद्र जम्मू जल्द ही प्रदेश को नई सांस्कृतिक पहचान देने जा रहा है। कला केंद्र परिसर में मूर्तिकला उद्यान की स्थापना की जाएगी। जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध मूर्तिकारों की उत्कृष्ट कलाकृतियां खुले आसमान के नीचे स्थायी रूप से प्रदर्शित की जाएंगी।
यह उद्यान प्रदेश की समृद्ध मूर्तिकला परंपरा और दृश्य कला को एक ही स्थान पर संजोने का महत्वपूर्ण प्रयास होगा। इससे पर्यटकों, विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और कला प्रेमियों को प्रदेश की कला विरासत को नजदीक से देखने और समझने की अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

इस मूर्तिकला उद्यान की खास बात यह होगी कि यहां प्रदर्शित की जाने वाली अधिकांश मूर्तियां कला केंद्र की ओर से पूर्व वर्षों में स्कल्पचर कैंपों के दौरान तैयार की गई हैं। जम्मू-कश्मीर के कई प्रतिष्ठित मूर्तिकारों ने इन्हें तैयार किया था। स्कल्पचर गार्डन बनने के बाद पहली बार आम लोग इन्हें स्थायी रूप से देख सकेंगे। इस गार्डन में पद्मश्री राजिंदर टिक्कू, स्वर्गीय गोविंद कौर, शाइका मोही, शब्बीर मिर्जा, भीष्मबर मेहता, जसलीन सिंह, अरविंद कुमार और रविंदर सिंह जावल सहित कई प्रतिष्ठित मूर्तिकारों की मूर्तियां प्रदर्शित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
20 ग्रेनाइट से विशेष पेडेस्टल तैयार किए गए हैं : डॉ. राही
कला केंद्र के सचीव डॉ. जावेद राही ने बताया कि स्कल्पचर गार्डन के लिए कला केंद्र के घास के एक बड़े मैदान को चुना गया है। परियोजना के तहत 20 ग्रेनाइट से बने विशेष पेडेस्टल तैयार किए जा चुके हैं। इन पर मूर्तियों को स्थायी रूप से स्थापित किया जाएगा। इन पेडेस्टल का उद्देश्य मूर्तियों का सुरक्षित संरक्षण करने के साथ-साथ परिसर की सुंदरता को भी बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed