{"_id":"696ff0cedef2ce59d60ff5a8","slug":"cultural-news-jammu-news-c-10-jmu1052-816765-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर कॉलेजों में देशभक्ति की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर कॉलेजों में देशभक्ति की गूंज
विज्ञापन
सरकारी महिला कॉलेज, परेड में विजयी छात्राओं के साथ कॉलेज के प्राचार्य व अन्य शिक्षक स्रोत -क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिये छात्रों में राष्ट्रीय चेतना को किया मजबूत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कॉलेजों में देशभक्ति पर कार्यक्रम हुए। कैनाल रोड स्थित गवर्नमेंट एजुकेशन कॉलेज और परेड मैदान स्थित सरकारी महिला महाविद्यालय में प्रतियोगिताएं कराई गईं।
गवर्नमेंट एजुकेशन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के तहत गायन, प्रश्नोत्तरी, वाद विवाद और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं हुई। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य ज्योति परिहार के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां युवाओं में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और एकता की भावना को मजबूत करती हैं। इसी कड़ी में परेड मैदान स्थित सरकारी महिला महाविद्यालय में छात्र कल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतियोगिताएं कराई गईं। कार्यक्रम प्राचार्य रविंदर के टिक्कू के संरक्षण में हुआ।
वाद विवाद प्रतियोगिता में ओजस्वी ने पहला, साम्या ने दूसरा और अदीबा फातिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में चाहत शर्मा पहले, उर्वशी दूसरे और असीब जोत कौर तीसरे स्थान पर रही। निबंध लेखन में सुंदिही ने पहला, धनिया ने दूसरा, ध्रुवी ने तीसरा और अदीबा ने चौथा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शारदा, पूर्वी और तवनीत की टीम पहले स्थान पर रही। वंदे मातरम् गायन प्रतियोगिता में गायत्री ने पहला, रोशनी ने दूसरा और निहारिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।