फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

श्रीराम कथा सुनने से होती ज्ञान की प्राप्ति

विज्ञापन
cultural
नौशेरा। रामनवमी के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह श्रीश्री 1008 महा मंडलेश्वर संतोष दास मोनी महाराज की देखरेख में श्रीराम कथा व जन्मोत्सव का आयोजन प्रयागराज से पधारे मुरारी जी की ओर से की जा रही है। चैत्र मास के पहले नवरात्र पर ठाकुर द्वारा नौशेरा से कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश उठाए महिलाओं की टोलियां व श्रद्धालु भेंट गाते हुए मनावर तवी पहुंचे। तवी से कलश भरकर ठाकुर द्वारा पहुंचे।
विज्ञापन

श्रीश्री 1008 महा मंडलेश्वर संतोष दास मोनी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा भगवान की कथा सुनने से हमें ज्ञान की प्राप्ति होगी। जब तक ज्ञान नहीं होगा तब तक हम अंधे हैं। नित्य विश्वास करके श्रीराम की कथा सुनने से धनहीन को धन मिलता है। पुत्रहीन को पुत्र की प्राप्ति होती है। जिनकी गति नहीं हुई उनको गति मिलती है। कथा सुनने से आत्मा पवित्र होगी, ज्ञान की प्राप्ति होगी। ठाकुर द्वार खुहवाला नौशेरा में नौ दिनों तक श्रीराम कथा चलेगी। इस मौके पर पार्षद रोहित कोहली, सेवानिवृत्त लेक्चरर सुखदेव शर्मा, एडवोकेट पृथ्वी खोखर, आचार्य पंडित नरेंद्र शर्मा, व्यापार मंडल प्रदान सुभाष कपूर, रविकांत गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed