{"_id":"5ffb4a5f8ebc3e32904d68d7","slug":"cultural-jammu-news-jmu226514992","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम्यूनिटी फैसिलिटी सेंटर का काम लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम्यूनिटी फैसिलिटी सेंटर का काम लटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खास खबर-फोटो
------------------
पांच वर्ष में नहीं तैयार हुआ कम्यूनिटी फैसिलिटी सेंटर
-लागत 45 लाख से बढ़कर हो गई 96 लाख रुपये
-अधूरे भवन में नशेड़ियों का लगता है जमावड़ा
राजीव लंगेह
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा की पंचायत अपर कार्थोली में ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाया जा रहा कम्यूनिटी फैसिलिटी सेंटर पांच साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। इस दौरान उसकी लागत दो गुनी हो चुकी है। अधूरा भवन जरायम पेशे का अड्डा बन गया है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि 31 मार्च से पहले इसके लिए पूरी राशि जारी कर दी जाएगी और नए वित्तीय वर्ष में ग्रामीणों को सुविधा के लिए यह उपलब्ध होगा।
ग्रामीणों की सुविधा के लिए इस कम्यूनिटी फैसिलिटी केंद्र का काम नवंबर 2016 में शुरू हुआ था। उस समय इसकी लागत 46 लाख रुपये तय हुई थी। इस भवन को तीन वर्ष में तैयार कर जनता को सौंपने का लक्ष्य रखा गया था। शुरुआती दौर में सेंटर की बिल्डिंग स्लैब डालकर खड़ी कर दी गई है, लेकिन बाकी काम सरकारी कामकाज के तौर तरीकों में फंस गया। नतीजा आज भी खिड़की, दरवाजे, बिजली जैसे प्राथमिक काम बाकी है। इसका निर्माण क्यों रुका हुआ है इस पर कोई बोलने को तैयार नहीं है। (संवाद )
--------------
2 साल से बंद है काम
कम्यूनिटी फैसलिटि सेंटर का काम दो साल से रुका हुआ है। वर्ष 2016 में जब काम शुरू हुआ था तो तत्कालीन कैबिनेट मंत्री अब्दुल हक खान और उनके साथ मंत्री चंद्रप्रकाश सिंह आदि मौजूद थे। इसे तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन
----
50 लाख रुपये बढ़ी लागत
सेंटर के निर्माण का काम जिस समय शुरू हुआ उस समय इसकी लागत 46 लाख रुपये थी बाद में काम की अवधि बढ़ने के साथ इसकी लागत में 50 लाख रुपये और जोड़ दिये गए। अब जिस हिसाब से काम बंद है उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट की लागत और भी बढ़ सकती है।
----
ग्रामीणों को मिलता लाभ
कम्यूनिटी फैसिलिटी सेंटर का निर्माण अगर निर्धारित समय पर पूरा हो जाता तो स्थानीय ग्रामीणों को वैवाहिक, धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम आयोजन करने का एक ठिकाना मिल जाता और उन्हें भटकना नहीं पड़ता।
------
क्या कहते हैं सरपंच
सरपंच तरसेम सिंह चाढ़क कहते हैं कि अधूरा पड़ भवन जुआरियों और नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। इस मुद्दे पर हमने बीडीओ बाड़ी ब्राह्मणा तथा वरिष्ठ अधिकारियों से भी कई बार बात की, लेकिन अभी तक इस पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई है। अगर ऐसा ही रहा तो हम आंदोलन को मजबूर होंगे।
-------
कोट...
कम्यूनिटी फैसिलिटी सेंटर का प्रोजेक्ट बना कर भेज दिया गया है फिलहाल अभी तक 45 लाख रुपया इस्तेमाल हुआ है। बाकी की राशि भी 31 मार्च से पहले पहले जारी कर दी जाएगी, सभी काम पूरे कर दिए जाएंगे।
-कपिल देओल, बीडीओ, बाड़ी ब्राह्मणा