फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

रक्षाबंधन पर बहने भाइयों की कलाइयों पर बांधने के लिए खरीद रही राखियां

विज्ञापन
cultural
आरएस पुर में राखी की खरीदारी करती युवतियां।
आरएस पुरा /मीरां साहिब। उप जिले के कस्बों में इन दिनों सजी दुकानों पर बहने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए खरीदारी करते हुए नजर आ रही हैं। कोरोना की महामारी के चलते बहनें बाजारों में राखियां व व ड्राई फ्रूट उपहार आदि खरीद रही हैं। पहले के मुकाबले बाजारों में इतनी भीड़ नहीं दिख रही। वहीं दुकानदारों ने भी दुकानों पर इस बार काफी कम सजावट कर रखी है। जहां ग्राहक मास्क लगाए हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं मास्क लगाकर कारोबार करते हुए देखे जा सकते हैं। इस बार पतंगबाजी के शौकीनों को भी कोरोना वायरस की महामारी के चलते पहले जैसा नहीं दिख रहा है। युवा अजय का कहना है कि पहले रक्षाबंधन के दिन पतंबाजी करने के लिए काफी दोस्तों के साथ घरों की छतों पर पतंगबाजी करते थे। इस बार ऐसा माहौल नहीं होने पर काफी मायूसी है। सबसे बड़ी परेशानी मिठाइयों की दुकानें चला रहे दुकानदारों का कहना है कि अगले दो दिनों तक लॉकडाउन के चलते कारोबार बंद रहने पर उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। दुकानदार पवन कुमार का कहना है कि प्रशासन को चाहिए था कि इस बार वीकेंड लॉकडाउन नहीं रखा जाता, ताकि रक्षाबंधन व बकरीद का पर्व होने पर लोग खरीदारी कर सकते हैं। जिलाधीश जम्मू सुषमा चौहान द्वारा पहले ही स्पष्ट किया गया है कि वीकेंड लॉकडाउन में किसी परी भी प्रकार के रियायत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed