फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

सार्वजनिक अवकाश मिलने पर जमकर मनाया जश्न

विज्ञापन
cultural
जम्मू। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश मिलने पर शुक्रवार को युवा राजपूत सभा सहित अन्य संगठनों ने जमकर जश्न मनाया। इससे महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा स्थल के पास दिनभर रौनक रही। हलवा भी बांटा गया। इस दौरान तवी पुल पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही।
विज्ञापन

सभा के प्रधान राजन सिंह हैप्पी ने कहा कि लंबे समय से महाराजा हरि सिंह की जयंती(23 सितंबर) पर सरकारी अवकाश के लिए संघर्ष कर रहे थे। इसका सभी सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने समर्थन किया था। सभी के सहयोग से खुशी मनाने का यह मौका मिला है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष मंदीप सिंह चिब ने कहा कि डोगरा शासक की जयंती पर अवकाश की मांग पूरी होना बड़ी है। इसके लिए लोगों को संघर्ष भी काफी करना पड़ा है। उधर, श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा ने भी सरकारी अवकाश की मांग पूरा होने पर खुशी जताई है। इस मौके पर सभा की ओर से हलवा वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराजा के साथ जुड़ी हैं लोगों की भावनाएं
केंद्रीय महाजन सभा ने रोमेश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि सार्वजनिक अवकाश का फैसला लेकर प्रदेश सरकार ने उचित कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि महाराजा के साथ लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। सरकार ने इन भावनाओं का सम्मान किया है। मौके पर शिव प्रताप सिंह, संजय महाजन सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

23 को मनाएंगे सामाजिक न्याय दिवस
डोगरा सदर सभा ने डोगरा हॉल में प्रेस वार्ता की। इस दौरान सभा के अध्यक्ष गुलचैन सिंह चाढ़क ने कहा कि लंबे समय से महाराजा की जयंती पर अवकाश की मांग उठ रही थी। मामले में सभी ने युवा राजपूत सभा का समर्थन किया। अब खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि 23 सितंबर को सभा में सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाएगा। 11 बजे सभा में कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें महाराजा हरि सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस मौके पर करण सिंह, प्रेम सागर, एमएस जमवाल, चंद्र मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed