{"_id":"627c1e426e40957e8b3315a8","slug":"cultural-jammu-city-news-jmu2596228169","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवन-यज्ञ कर बुआ सजावती से मांगी मन्नतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवन-यज्ञ कर बुआ सजावती से मांगी मन्नतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। रायपुर दोमाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव केरन पट्टी में स्थित बुआ सजावती के देव स्थान पर बुधवार को भोगिया बिरादरी की अर्ध वार्षिक मेल धूमधाम से मनाई गई। इसमें बिरादरी के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर बुआ सजावती के दरबार में माथा टेका और हवन में आहुतियां डाल कर मन्नतें मांगी।
धार्मिक कार्यक्रम सुबह नौ बजे शुरू हुआ। सबसे पहले हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बिरादरी के लोगों ने हिस्सा लेकर आहुतियां डालीं। इसके बाद पूजा-अर्चना की गई। दोपहर बाद लंगर का आयोजन किया गया था, जिसमें बिरादरी के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मेल में नवविवाहित जोड़ों ने भी मंदिर की परिक्रमा कर बुआ सजावती का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष दीपक पांडेय आदि ने भी हिस्सा लिया।
दोपहर के समय बिरादरी की कार्यकारी कमेटी की बैठक हुई, जिसमें पदाधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इसके साथ ही पदाधिकारियों ने बिरादरी के लोगों को अपने बच्चों को धार्मिक कार्यक्रमों में लाने की अपील की, ताकि उन्हें परंपरा और रीति-रिवाजों के बारे में जानकारी मिल सके। बैठक में कमेटी के प्रधान राज कुमार भोगिया, चैयरमैन रतन लाल भोगिया, महामंत्री शाम लाल भोगिया, प्रेमनाथ भोगिया, सचिव मुकेश भोगिया, प्रेम लाल भोगिया, कमल कुमार, दीपा भोगिया, भूषण कुमार भोगिया, कैशियर खेम लाल भोगिया और राम लाल भोगिया ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
प्रधान राज कुमार और महामंत्री शाम भोगिया ने बताया कि यह देवस्थान 172 साल पुराना है। इस स्थान पर तीन सौ साल से भी पुराना तलाब है, जहां बुआ सजावती सती हुई थी। मान्यता है कि इस तालाब के पानी से कई रोगों से मुक्ति मिलती है।