फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

कनक मंडी और शास्त्री नगर में होलिका दहन 17 को

विज्ञापन
cultural
जम्मू। अग्रवाल समाज की ओर से 17 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कनक मंडी और शास्त्री नगर में होगा।
विज्ञापन

समाज से बुराइयों को मिटाने के लिए अग्रवाल समाज की ओर से होली से एक दिन पहले होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन होगा। बिरादरी के नारायण अंगराल ने बताया कि होलिका दहन को छोटी होली भी कहा जाता है। एक पौराणिक कथा के मुताबिक हिरण्यकश्यप के पुत्र प्रहलाद भगवान विष्णु के भगत थे। लेकिन उनकी भक्ति से पिता हिरण्यकश्यप नाखुश थे। इसी को लेकर उन्होंने अपने पुत्र को भगवान की भक्ति से हटाने के लिए कई प्रयास किए थे। लेकिन प्रहलाद प्रभु की भक्ति को नहीं छोड़ा। उसके बाद हिरण्यकश्यप ने पुत्र को जान से मारने की योजना बनाई। अपनी बहन होलिका की गोद में प्रहलाद को बैठाकर आग के हवाले कर दिया था।

भगवान की कृपा से होलिका जलकर भस्म हो गई। भगत प्रहलाद आग से सुरक्षित बाहर निकले। तभी से होली मनाने की प्रथा शुरू हुई है। नारायण अंगराल ने कहा कि हमेशा अच्छाई की जीत है। समाज में बुराइयों को हटाने के लिए होलिका दहन किया जाता है। युवाओं को रीति रिवाजों से अवगत करवाया जाता है, ताकि समाज अच्छाई की ओर बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed