{"_id":"60e35e8f8ebc3e13547670fb","slug":"cultural-jammu-city-news-jmu2388496174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल शहीद उदय मान सिंह को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल शहीद उदय मान सिंह को किया याद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। मढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव शामाचक में शहीद उदय मान सिंह की 22वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। इस दौरान आयोजित समागम में पूर्व मंत्री सुखनंदन चौधरी, जिला विकास परिषद सदस्य मढ़ बलवीर लाल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष दीपक पांडे, भाजपा नेत्री अनीता व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं सहित परिवार वालों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।
सुखनंदन चौधरी ने कहा कि उदय मान सिंह ने 19 साल की उम्र में कारगिल युद्ध में दुश्मनों को करारा जवाब देते हुए वीरगति प्राप्त की थी। अपने गांव, माता-पिता और पूरे जम्मू के लोगों का नाम गौरवान्वित किया था। उनका बलिदान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।
चौधरी ने कहा कि उदय मान सिंह जैसे बहादुर सैनिक इतिहास लिखते हैं और शहादत पाकर हमेशा लोगों के दिलों में रहते हैं। उन्होंने शहीद की मां कांता देवी को सलाम करते हुए कहा कि राष्ट्र को उन पर गर्व है। इस मौके पर सरपंच प्रेम सिंह, सरपंच मुल्क राज, गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।