{"_id":"636bfc9196a1512d370b80f4","slug":"cultural-akhnoor-news-jmu271942945","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराल बिरादरी की अर्ध वार्षिक आस्था के बीच मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बराल बिरादरी की अर्ध वार्षिक आस्था के बीच मनाई
विज्ञापन
बराल बिरादरी की अर्ध बार्षिक मेल में मौजूद लोग।
अखनूर। गांव बसवा चौकी चौहरा में बराल बिरादरी की अर्ध वार्षिक मेल बड़ी श्रद्धा और आस्था के बीच मनाई गई। बुधवार सुबह से ही देव स्थान पर उपस्थित दर्ज कराने श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया।
बराल बिरादरी के अध्यक्ष मंगल बराल की देखरेख में आयोजित मेल में बड़ी संख्या में बिरादरी के लोगों ने भाग लिया। सुबह मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सत्संग हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने आयोजित मेले में खरीदारी भी की।
प्रधान मंगल बराल ने बताया कि हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर कुल देवता से आशीर्वाद लिया और पुरी रात चले कार्यक्रम और जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि देशभर से हजारों श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। इसके बाद भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन
उधर पटियार ब्राह्मण बिरादरी की अर्ध वार्षिक मेल कुलदेवता बाबा पूरव सिद्ध देव महाराज के देवस्थान गांव तुर्गला, चौकी चौरा में आयोजित की गई। बिरादरी के अध्यक्ष हरबंस लाल शर्मा ने बताया कि कुलदेवता बाबा पूरब सिद्ध देव महाराज स्थान पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। समारोह की शुरुआत सुबह पूजा के साथ की गई। उसके बाद सामुदायिक उत्सव के बाद भंडारा लगाया गया।