{"_id":"6365738a86152b2bc9353e11","slug":"cultural-akhnoor-news-jmu2715975176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन्हास बिरादरी की वार्षिक मेल बाबा परगो देवस्थान में सात को मनाई जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन्हास बिरादरी की वार्षिक मेल बाबा परगो देवस्थान में सात को मनाई जाएगी
विज्ञापन
परगवाल में बाबा परगो जी देव स्थान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परगवाल। मन्हास बिरादरी की वार्षिक मेल बावा परगो जी के देव स्थान परगवाल में सात नवंबर सोमवार को मनाई जाएगी। यह जानकारी बिरादरी के प्रधान कुलवीर सिंह मन्हास ने दी। उन्होंने बताया कि आठ नवंबर को चंद्र ग्रहण के कारण इस बार मेल सात नवंबर को मनाई जा रही है। समारोह की शुरुआत सफाई के साथ होगी। सुबह 9.30 बजे हवन 11 बजे कंजक पूजन, उसके उपरांत भंडारा आयोजित होगा। इसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। उन्होंने बिरादरी के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि सभी परिवारों समेत मेल में शामिल होकर बाबा जी आशीर्वाद प्राप्त करें। संवाद
-----
मोटन बिरादरी की मेल सोमवार को होगी
अखनूर। मोटन बिरादरी की वार्षिक मेल सात नवंबर (सोमवार) को अखनूर पांडव गुफा के पास बुआ दत्ती के दरबार में मनाई जाएगी। सुबह सात हवन यज्ञ होगा। इसके बाद दोपहर में लगाया जाएगा। बिरादरी के अध्यक्ष सूबेदार मेजर राम लाल ने बिरादरी के लोगों से मेल में शामिल होने का आग्रह किया है। संवाद
----
कोहली बिरादरी की मेल कल
सांबा। कोहली बिरादरी की बुआ राज माता जी दरबार में लगने वाली वार्षिक मेल जो आठ नवंबर को होने जा रही थी, उसे रद्द कर दिया गया है। अब यह मेल छह नवंबर रविवार को होगी। बुआ राज माता कमेटी प्रधान राज नारायण कोहली (राजू) ने बताया कि उन्होंने बिरादरी के सदस्यों से अपील की है कि वह छह नवंबर को मेल में पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त करें। संवाद
विज्ञापन
-----
अपटियार बिरादरी की मेल नौ को
अखनूर। पटियार ब्राह्मण बिरादरी का अर्ध वार्षिक मेेल नौ नवंबर को कुलदेवता बाबा पूरव सिद्ध देव महाराज के देवस्थान गांव तुर्गला चौकी चौरा में होगी। बिरादरी के अध्यक्ष हरबंस लाल शर्मा ने बताया कि आठ नवंबर को चंद्र ग्रहण के कारण इस साल के कार्यक्रम 9 नवंबर को होंगे। उन्होंने बताया कि मेल की शुरुआत सुबह पूजा के साथ होगी। उसके बाद सामुदायिक उत्सव होगा। उन्होंने बिरादरी के लोगाें से अनुरोध किया है कि वे मेल में परिवार के साथ भाग लें और कुलदेवता का आशीर्वाद लें। संवाद