फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

विश्वकर्मा पर्व बड़ी धूमधाम और आस्था के साथ मनाया

विज्ञापन
cultural
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में विश्वकर्मा पर्व बड़ी धूमधाम और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के मंदिरों और देवस्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन करके पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

बुधवार को सुंगल मोड़ स्थित विश्वकर्मा मंदिर में सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ पूजा अर्चना करने के बाद भंडारा लगाया। अधिकतर मजदूरों और दस्तकारों ने काम पर छुट्टी रख कर पूजा अर्चना करके पर्व मनाया।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के सदस्य बंसी लाल ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी विश्वकर्मा दिवस पर मंदिर में कार्यक्रम के उपरांत औजारों की पूजा अर्चना कर विश्वकर्मा दिवस मनाया गया। इसके अलावा कई जगहों पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करके पूजा अर्चना करके भंडारा लगाया गया। वहीं चौकी चोहरा, सौहल सहित अन्य क्षेत्रों में भी पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट्रियों और घरों में की गई मशीनों की पूजा
विजयपुर। विश्वकर्मा दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विजयपुर में भंडारे भी लगाए गए। विश्व के निर्माता भगवान विश्वकर्मा दिवस पूरे शहर में धूमधाम से मनाया। विभिन्न फैक्ट्रियों, लोहे आदि की दुकानों, वर्कशॉप आदि के अलावा घरों में भी मशीनों की पूजा अर्चना की गई। कई विश्वकर्मा परिवारों के घरों में हवन पूजन हुआ। लोगों ने घरों में मशीन और लोहे के उपकरणों की सफाई की और पूजा अर्चना की गई। इस दिवस को मनाने से विश्वकर्मा प्रसन्न होते हैं और कारोबार में बढ़ोतरी होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed