फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

धनतेरस और दीपावली पर्व के मद्देनजर बाजार सजने लगे

विज्ञापन
cultural
अखनूर में दीपावली पर घर को जगमग करने के लिए दुकान में रखी लड़ियां।
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में धनतेरस और दीपावली पर्व के मद्देनजर बाजार सजने लगे हैं। बाजारों में रौनके बढ़ना शुरू हो गई है। कस्बे के मेन बाजार, बस अड्डा सहित अन्य बाजारों में बिजली, बर्तन सहित गिफ्ट हाउस में रोजमर्रा की चीजें सजाई जा रही हैं।
विज्ञापन

दीपावली और धनतेरस को लेकर बाजारों में आहिस्ता-आहिस्ता निखार आ रहा है। बदलते दौर में दुकानदार रसोईघर से लेकर घर की साजसज्जा के सामान की नई वेरायटी ला रहे हैं। लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। हालांकि कुछ खरीदार दीपावली और धनतेरस पर ऑफर का इंतजार कर रहे हैं। बाजारों में रंगबिरंगी लाइट, गिफ्ट सहित अन्य चीजें आकर्षण का केंद्र बन रही हैं।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार राजेंद्र शर्मा ने बताया कि इस दीपावली और धनतेरस पर व्यापार में बढ़ोतरी होने की संभावना है। बाजार में कई किस्म के मॉडल आए हैं। जो ग्राहकों को पसंद आऐंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिफ्ट हाउस दुकानदार अमन गुप्ता ने बताया कि इस बार दीपावली पर काफी आकर्षक गिफ्ट मंगाए हैं, जबकि बाजारों में चहलपहल शुरू हो गई है। इस बार त्योहार में व्यापार चरम पर रहने की संभावना है।

स्थानीय अशोक लंगर ने बताया कि दीपावली और धनतेरस पर लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार सजना शुरू हो गए हैं। कोरोना के बाद लोग दीपावली सुख शांति और अपार खुशी के साथ मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed