{"_id":"62c0972b65d325068f0154bb","slug":"cultural-akhnoor-news-jmu263166551","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने की श्रद्धालुओं में रही होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने की श्रद्धालुओं में रही होड़
विज्ञापन
अखनूर में निकाली गई जगन्नाथ यात्रा में रथ खींचते श्रद्धालु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। प्रभुपाद प्रचार केंद्र की तरफ से कस्बे में पहली बार हरे कृष्ण मंदिर से श्री जगन्नाथ पुरी घाम की रथयात्रा निकाली गई। केंद्र अध्यक्ष रीमा लंगर की अगुवाई में फूलों की सेज में सजी भगवान जगन्नाथ पुरी घाम रथयात्रा को खींचने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की होड़ रही। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजीव शर्मा और संत विजय पराशर, डीएसपी केडी भगत विशेष रूप से रथयात्रा में शामिल रहे।
रथयात्रा मेन चौक, बस अड्डा, निर्दोष चौक, सुंगल मोड, लिंक रोड, राजा बाजार सहित अन्य बाजारों से होकर गुजरी। रथयात्रा यात्रा के आगे बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ पुरी और सुभद्रा जी का नाच गाना गाकर गुणगान कर रहे थे। कई जगहों पर लोगों ने रथयात्रा यात्रा का स्वागत किया और चौराहे और बाजारों में श्रद्धालुओं के लिए स्टाल लगा कर शीतल पेयजल, खाने की व्यवस्था की गई।
अखनूर कस्बे में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ पुरी रथयात्रा में जगह-जगह दुकानदारों और लोगों ने फूल अर्पित कर आस्था व्यक्त की। वहीं क्षेत्र सहित जम्मू सभांग के कई जगहों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, जिसमें बच्चे, महिलाओं ने रथयात्रा में भाग लिया। इसके बाद हरे कृष्ण मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
संत विजय पराशर ने कहा कि अखनूर में पहली बार भगवान जगन्नाथ पुरी की रथयात्रा निकाली गई, जो ऐतिहासिक कदम है। ऐसे आयोजन से हिंदू धर्म को बढ़ावा देने में महत्व होगा। उन्होंने कहा कि इस पर हिंदू समाज को ऐसे आयोजन के लिए आगे आना होगा। इस अवसर पर एसडीपीओ वरुण जंडियाल, भूषण शर्मा, बाबा चंचल, शाम लाल आदि मौजूद थे।