{"_id":"61c761eab6e9f6467e4a8742","slug":"cultural-akhnoor-news-jmu250574379","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएन अबरोल बने स्वर्णकार यूनियन अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएन अबरोल बने स्वर्णकार यूनियन अध्यक्ष
विज्ञापन
स्वर्णकार युनियन के कार्यक्रम में मौजूद लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। स्वर्णकार यूनियन के कार्यक्रम में सीमावर्ती क्षेत्र के डीएन अबरोल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। शनिवार को साहिब बंदगी आश्रम के पास स्वर्णकार यूनियन की तरफ से एक कार्यक्रम किया गया। इसमें प्रांतीय अध्यक्ष राज कुमार बब्बर मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में अखनूर, खौड़, गरोटा, परगवाल सहित आसपास के सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों की मौजूदगी में वर्तमान अध्यक्ष मदन कपूर ने स्वास्थ्य का हवाला देकर त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद सदस्यों की उपस्थिति में डीएन अबरोल को अध्यक्ष बनाया गया। कमेटी के अन्य सदस्यों के नामों की सहमति बाद में की जाएगी। प्रांतीय अध्यक्ष राज कुमार बब्बर ने कहा स्वर्णकार समाज का अहम हिस्सा है। मगर समय-समय पर अनदेखी की गई है। केंद्र सरकार को चाहिए कि ओबीसी समुदाय में शामिल करे, कई साल से मांग है।
इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश महासचिव राम कपूर, इंचार्ज अशोक कुमार मेगी, रघुवीर सराफ, पार्षद दीपेश सिंह, थाना प्रभारी हिलाल अजहर, पार्षद राकेश मल्होत्रा, मोहन लाल, गुलशन कुमार, आदि मौजूद थे। संवाद