परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल से माता वैष्णो देवी के लिए निकलने वाली पैदल यात्रा हर बार की तरह इस बार भी 25 सितंबर को मुख्य चौक से रवाना हुई। चौकी प्रभारी बलजीत सिंह परिहार ने यात्रा को झंडी दिखाई। इस मौके पर संत रामनाथ, सरपंच राम स्वरूप शर्मा, भूपेंद्र सिंह समेत क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवा शामिल थे।
यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ विभिन्न प्रकार की झांकियां और अखंड ज्योति के साथ रवाना हुई। यात्रा जम्मू से होते हुए 27 सितंबर को भवन पहुंचेगी। वहीं नवदुर्गा पैदल यात्रा कमेटी की तरह से बताया गया कि यह उनकी 66 वीं पैदल यात्रा है। यात्रा पर जाने वाले भक्तजनों के लिए खाने-पीने और रहने का बंदोबस्त कमेटी की तरफ से किया जाता है। साल में दो बार पैदल जाने वाली ये यात्रा सरहद पर हुए शहीदों की आत्मा की शांति के साथ-साथ क्षेत्र की तरक्की और खुशहाली के लिए आयोजित की जाती है।