फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

गणपति बप्पा मोरया.. अगले बरस तू जल्दी आ...

विज्ञापन
cultural
अखनूर/ज्यौड़ियां/विजयपुर/परगवाल। गणेश चतुर्थी पर घर, मंदिर और सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित गणपति महाराज की मूर्तियों का विसर्जन रविवार को धूमधाम से किया गया। गणपति बप्पा मोरया... मंगल मूर्ति मोरया... अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष से मंदिरों का शहर गूंज उठा। भक्तों ने मंदिरों और घरों से शोभा यात्राएं निकालकर अखनूर के चिनाब दरिया में गणपति विसर्जन कर प्रभु से सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।
विज्ञापन

रविवार को अलग-अलग स्थानों से श्रद्धालुओं की टोलियों ने झांकी निकाल गुलाल उड़ाते हुए प्रभु का गुणगान किया। घाट पर पूजा-अर्चना के साथ मूर्ति विसर्जन किया गया। अखनूर के अलावा जम्मू, सांबा, कठुआ, विजयपुर, आरएस पुरा सहित अन्य क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने चिनाब दरिया में पहुंचकर मूर्ति विसर्जन किया। कस्बे के आर्य समाज मोहल्ला सुघर कमेटी के प्रधान रवि कुमार की अगुवाई में भंडारा लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। हवन भी करवाया गया। प्रधान ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर हर साल की तरह इस बार भी भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना कर भंडारा लगाया गया। मौके पर सुशील शर्मा, राकेश कुमार, राजू, सनी, अजय मेहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

ज्यौड़ियां क्षेत्र के गांव कढेवाला के युवाओं ने रविवार को अनंत चतुर्थी के मौके पर गणपति की मूर्ति का चिनाब में विसर्जन किया। युवक ढोल-नगाड़े के साथ कोढेवाला से दरिया पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने नाच गाकर और पूजा कर मूर्ति विसर्जन किया। उधर, विजयपुर के गांव गढ़वाल के ग्रामीणों ने भी गणपति बप्पा की मूर्ति को स्थापित किया था। नौ दिन लगातार पूजा-अर्चना के बाद रविवार को विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक कार्यक्रम करवाकर प्रसाद भी बांटा गया। अनंत चतुर्थी पर लोगों ने सुबह पवित्र नदियों और सरोवरों में स्नान भी किया और मंदिरों में पूजा कर व्रत रखा। स्थानीय निवासी सपना कांता रानी, सीमा देवी, किरण आदि ने बताया कि इस दिन व्रत रखने और कथा सुनने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

परगवाल में भी रविवार को ढोल नगाड़ों के बीच गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ चिनाब में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इससे पहले मुख्य बाजार में झांकी निकाली गई। पंडित शुभम शर्मा ने पूजा अर्चना कर प्रतिमा का विसर्जन करवाया। वहीं आयोजकों का कहना था कि यह आयोजन उन्होंने शहीदों की आत्मा की शांति, सुख-समृद्धि और सरहद पर शांति की कामना के साथ आयोजित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed