फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

गुगा नवमी पर बिरादरियों की मेल आयोजित

विज्ञापन
cultural
आल इंडिया भूषण बिरादरी की मेल में उमडी़ भीड़
ज्यौड़ियां। क्षेत्र में गुगा नवमी पर मंगलवार को कई बिरादरियों की तरफ से मेल का आयोजन किया गया। इसमें बिरादरी के लोगों ने अपने अपने कुटुंब के देव स्थानों पर नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

पंचायत मट्टू के गांव दतयाल में बाबा साहेजनाथ देव स्थान पर भूषण बिरादरी की मेल आयोजित हुई। जहां पांच हजार के करीब बिरादरी के लोग उमड़े। जिन्होंने बाबा सहजनाथ देव स्थान पर माथा टेक आशीर्वाद लिया। कमेटी के प्रधान सरपंच काली दास ने बताया कि उनकी यह मेल दो दिन तक चलेगी। मेल में दूसरे राज्यों से भी लोग पहुंचे।
विज्ञापन

खौड़ की पंचायत मट्टू के गांव परागंला में बाबा कालीवीर देवस्थान पर पावा बिरादरी की तरफ से मेल का आयोजन धूमधाम से किया गया। दो दिवसीय इस मेल में भी मंगलवार को पहले दिन बिरादरी के लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। पावा बिरादरी के चेयरमैन सेवानिवृत्त सुबेदार कर्मचंद, प्रधान सेवानिवृत्त सुबेदार लाल सिंह, कोषाध्यक्ष पर्स राम, महासचिव रिषि पावा, अशोक कुमार पावा, पात्र मदन लाल तथा दीपक कुमार ने बताया कि मेल का आज पहला दिन है। बुधवार को मेल में भंडारा लगाया जाएगा। पहले दिन सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़े। जिन्होंने बाबा कालीवीर देव स्थान पर माथा टेक आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सरमाला भाऊ बिरादरी की तरफ से कुल देवता जय राजा मंडलीक देवस्थान सरमाला पटयारी में मेल का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाऊ बिरादरी सरमाला के सभी लोगों ने आशीर्वाद लिया। बिरादरी के सदस्य सूरम सिंह, चैन सिंह, हरबंस सिंह तथा सुखदेब सिंह आदि मौजूद रहे।
जाट समुदाय मट्टू बिरादरी की तरफ से जय बाबा कालीवीर देवस्थान मट्टू पर मेल का आयोजन किया गया। जहां बिरादरी के लोगों ने पहुंच कर बाबा के चरणों में नमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। ब्राह्मण समुदाय की भारद्वाज बिरादरी की तरफ से खौड़ के गांव पहाड़ीवाला में स्थित कालीवीर देवस्थान पर मेल का आयोजन धूमधाम से किया गया। बिरादरी के सदस्य चुननी लाल ने बताया कि मेल में लोगों ने आशीर्वाद लिया।
पावा बिरादरी की तरफ से पंचायत जड़ अपर में जय बाबा कालीवीर देवस्थान पर मेल का आयोजन धूमधाम से किया गया। देवस्थान के पुजारी काली दास पावा सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
गूगा नवमी पर कई बिरादरियों की मेल हर्षोल्लास से मनाई गई
दूसरे प्रदेश से भी शामिल हुए लोगों ने लिया कुलदेव का आशीर्वाद
कई बिरादरियों की मेल आयोजित
आरएस पुरा / मीरां साहिब। गूगा नवमी पर मंगलवार को कई बिरादरियों की मेल आयोजित हुई। इसमें बिरादरी के लोगों ने अपने-अपने देव स्थान पर पहुंचकर माथा टेका और कुल देवों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मीनिया बिरादरी की मेल गांव कलाली टीब्बा स्थित बाबा बिरफा नाथ के देवस्थान पर श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। मेल में पंजाब, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी लोग परिवार सहित पहुंचे और देवस्थान पर माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बिरादरी के प्रधान दर्शन लाल मीनिया ने बताया कि हर साल बिरादरी की मेल श्रद्धा पूर्वक मनाई जाती है। उन्होंने बताया कि इस देवस्थान पर मीनिया बिरादरी के अलावा अन्य बिरादरियों के लोगों की मेल भी आयोजित होती है। उन्होंने बताया कि वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए इस मेल को सादगी के साथ किया जा रहा है।
दूसरी तरफ कैथ बिरादरी की मेल गांव लंगोटिया स्थित दाता शंकरी देव जी के स्थान पर मनाई गई, जिसमें पड़ोसी राज्यों से भी आए बिरादरी के लोगों ने देवस्थान पर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। सुबह हवन यज्ञ और भंडारा लगाया गया। बिरादरी के प्रधान कैप्टन गिरधारी लाल, चेयरमैन बचन, लाल रतन लाल, सेवादार बाबा राम आदि ने बताया कि हर साल बिरादरी की मेल श्रद्धा पूर्वक मनाई जाती है। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग माथा टेकते हैं और आशीर्वाद लेते हैं। इसके अलावा लाखों तरा बिरादरी की वार्षिक मेल गांव कोटली मियां फतेह स्थित दाता ठाकुर जयपाल देवस्थान पर मनाई गई। इसमें काफी संख्या में बिरादरी के लोगों ने पहुंचकर माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर डीडीसी सदस्य मीरां साहिब विद्या मोटन, सरपंच सुरेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने भी देवस्थान पर पहुंचकर माथा टेका और आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर प्रधान जनक राज, सेवाराम आदि ने बताया कि बिरादरी की मेल हर साल देवस्थान पर श्रद्धा पूर्वक तरीके के साथ मनाई जाती है, जिसमें बिरादरी के लोग दाता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। बाद दोपहार पहुंचे भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।
गोगा नवमी पर लोगों ने कुल देव स्थान पर टेका माथा
बाड़ी ब्राह्मणा। मंगलवार को गोगा नवमी पर लोगों ने अपने कुलदेव के स्थान पर हाजिरी लगाई और माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। उसके अलावा अन्य अन्य जातियों के लोग अपने कुलदेवता को इस दिन याद करके शीश नवाते हैं। उसके अलावा कई स्थानों पर चौकी का आयोजन भी किया जाता है। उसके बाद लंगर लगाया गया। मंगलवार सुबह से ही लोगों का अपने कुलदेव के स्थान पर आना जाना लगा रहा। बाहर से आए लोगों के लिए विशेष जलपान का बंदोबस्त किया गया। संवाद
परगवाल में धूमधाम से मनाया गुगा नवमी का त्योहार
परगवाल। भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष गुगा नवमी मंगलवार को सीमा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में धूमधाम से मनाई गई। सुबह से लोगों ने अपने-अपने देवस्थान पर पहुंचकर साफ-सफाई के साथ पूजा अर्चना कर जाहरवीर गोगा का आशीर्वाद लिया, जिसके बाद चौकियां हुईं। इस बार यह त्यौहार मंगलवार को होने से ज्यादातर देव स्थानों पर बुधवार को भी देवस्थान पर लोग जुटेंगे। संवाद
देवता के प्रति आस्था व्यक्त की
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में गुगा नवमी धूमधाम और आस्था के बीच मनाई गई। लोगों ने अपने कुल देव स्थान पर मेल लगा कर देवता के प्रति आस्था व्यक्त की। सुबह देव स्थानों पर पूजा अर्चना की गई। इसके बाद सत्संग के बा भंडारा लगाया गया। क्षेत्र में सपकाल, भूषण, भाऊ बिरादरी की मेल आयोजित की गई। इस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेक करके आशीर्वाद लिया। संवाद
मंगोत्रा बिरादरी ने किया भंडारा
सांबा। जिले के पहाडी गांव रियोर में मंगोत्रा बिरादरी के देव स्थान बाबा गंधर्व देव स्थान पर मंगलवार को गुगा नवमी पर भंडारा लगाया गया। इसमें कोविड-19 का खास ख्याल रखा गया। मंदिर कमेटी के चेयरमैन एसपी मंगोत्रा, प्रधान सुनील दत्त मंगोत्रा, बरुण मंगोत्रा, केवल कृष्ण, पूरण मंगोत्रा और अनिल मंगोत्रा ने बताया की कोविड 19 एसओपी की पालना करते हुए जहां सामाजिक दूरी का खयाल रखा गया। वहीं बिरादरी के चंद सदस्यों को ही आमंत्रित किया गया। ताकि कोविड एसओपी की अवहेलना न हो सके। बांद में लंगर भी बांटा गया। संवाद

बाबा कालीवीर के दरबार में माथा टेका
विजयपुर। क्षेत्र में गोगा नवमी पर लोगों ने बाबा कालीवीर के दरबार में माथा टेका और पूजा अर्चना की। इस मौके पर भंडारा लगाया गया। क्षेत्र के लोगों ने बाबा कालीवीर, राजा मंडलीक की पूजा अर्चना की। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने बाबा काली जी के मंदिर में जाकर माथा टेका और पूजा अर्चना की और बाद में प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed