{"_id":"60d76b6e8ebc3e33583adcf3","slug":"cultural-akhnoor-news-jmu2381915195","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखनूर में शुरू हुई हिंदी फिल्म की शूटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखनूर में शुरू हुई हिंदी फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन
अखनूर। चिनाब दरिया के जियो पोता घाट पर भारती बैनर तले बनाई जा रही हिंदी फिल्म महरूम का मुहूर्त शुक्रवार को एसडीएम चांद किशोर शर्मा और समाजसेवी कुष्ण लाल ने किया। मौके पर मंत्रोच्चारण और हवन किया गया। इस अवसर पर फिल्म का प्रथम सीन शूट किया गया।
फिल्म के प्रोड्यूसर पवन भरती, लेखक और निर्देशक पंकज खजूरिया हैं। कलाकार सोनाली निकम और अमित भार्गव हैं। जो राष्ट्रीय स्तर पर कई सीरियल में काम कर चुके हैं। एसडीएम ने बताया कि चिनाब दरिया घाट पर हिंदी फिल्म के मुहूर्त होने से अच्छा कदम है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर अखनूर की पहचान बनेेगी। इससे अन्य फिल्में और लोगों को जानकारी मिलेगी। अखनूर में रोजगार के साधन बढे़ंगे।
निर्देशक पंकज खजूरिया ने बताया कि समाज में कुरीतियों पर आधारित फिल्म में लोगों के लिए अच्छा संदेश है। चिनाब दरिया के जियो पोता घाट पर मुहूर्त के साथ प्रथम सीन सूट किया गया। इसके बाद देश के अन्य हिस्सों में भी सूटिंग की जाएगी। प्रोड्यूसर पवन भरती ने बताया कि अखनूर में फिल्म की शुरुआत अच्छा कदम है। इस अवसर पर कलाकार कुसुम टिकू, एमपी शर्मा, विनोद शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।