फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural activity in jodiyan

Jammu News: पावा बिरादरी की मेल पांच को मनाई जाएगी

विज्ञापन
cultural activity in jodiyan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। खौड़ की पंचायत मट्टू के गांव परागंला में बुआ केंसां देव स्थान पर पावा बिरादरी की तरफ से पांच फरवरी को मेल का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी बिरादरी के प्रधान काली दास पावा ने दी। उन्होंने बताया कि मेल का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इस मौके पर बिरादरी के चेयरमैन रूपलाल, टिका पूख्खा राम तथा मदन लाल भी उपस्थित थे, जिन्होंने बिरादरी के लोगों से अपील करते हुए कहा कि मेल में अधिक से अधिक लोग पहुंचे और खासतौर बच्चों को जरूर लाएं, ताकि मेल के प्रति जानकारी मिले। इस मौके पर भंडारा भी लगाया जाएगा।
------
पप्पी बिरादरी की मेल में लोगों ने दाती सियावती स्थान पर माथा टेक लिया आशीर्वाद

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ की पंचायत देरियां के गांव जटां दे कोठे स्थित दाती सियावती स्थान पर बुधवार को जाट समुदाय की पप्पी बिरादरी की तरफ से मेल का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस मौके पर बिरादरी के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और दाती सियावती स्थान पर माथा टेक आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर उपस्थित बिरादरी के सदस्य खैरू राम, सेवानिवृत्त लेक्चरर्स तरसेम लाल, सूरम सिंह, कैप्टन रोशन लाल, कैप्टन प्रेम सिह, गिरधारी लाल आदि ने बताया कि उनकी बिरादरी की तरफ से साल में दो बार मेल का आयोजन किया जाता है, जिसमें बिरादरी के सभी लोग एकता और भाईचारे से भाग लेते हैं और दाती सियावती से कामना करते हैं कि बिरादरी के सभी लोगों की आपसी एकता और भाईचारा इसी तरह से कायम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मट्टू बिरादरी की मेल धूमधाम से मनाई
सैकड़ों लोगों ने दाती स्थान पर माथा टेक आशीर्वाद लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव लोअर मट्टू में स्थित जय दाती स्थान पर बुधवार को जाट समुदाय की मट्टू बिरादरी की तरफ से मेल का आयोजन धूमधाम से किया गया। मेल के अवसर पर बिरादरी के सैकड़ों लोगों ने जय दाती स्थान पर हाजिरी लगाई और माथा टेक आशीर्वाद लिया। मेल में सुबह 10 बजे हवन यज्ञ, 12 बजे बिरादरी की बैठक, दोपहर एक बजे जात्र की गई तथा उसके बाद शाम तक भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिरादरी के सदस्य पूर्व सरपंच राकेश सिंह मट्टू, पूर्व बैंक मैनेजर शाम सिंह चौधरी, सेवानिवृत लेक्चरर चरण दास, नायब सरपंच कुलबीर सिंह सहित बिरादरी के अन्य कई लोग उपस्थित रहे।

-----------
आल इंडिया राधा बिरादरी की मेल पांच को
ज्यौड़ियां। आल इंडिया राधा बिरादरी की वर्षिक मेल पांच फरवरी को कुल देवी बुआ तथा पंजपीर देव स्थान पर धूमधाम से मनाई जा रही है। इसकी जानकारी बिरादरी के प्रधान शामलाल ने दी। उन्हाेंने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र गांव चोदरेवाला में राधा बिरादरी की कुल देवी बुआ तथा पंजपीर जी विराजमान हैं, और जिनकी हर साल वार्षिक मेल धूमधाम से मनाई जाती है। इसमें सुबह हवन होगा और दोपहर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। प्रधान शाम लाल ने बिरादरी के सभी लोगों से अपील की है कि वह समय पर पहुंचे और मेल की शोभा बढ़ाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed