फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural activiti in arniya

जम्मू: महाभारत युद्ध का वृत्तांत सुन भावुक हुई संगत

विज्ञापन
cultural activiti in arniya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अरनिया। जंगवाल गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को रशपाल शास्त्री ने संगत को महाभारत युद्ध के बारे में बताया। कथा वाचक ने बताया कि महाभारत युद्ध में श्रीकृष्ण शुरू से अंत तक धर्म के शिविर में खड़े रहे। अधर्म का साथ उन्होंने नहीं दिया। जब अर्जुन और दुर्योधन महाभारत युद्ध के लिए श्रीकृष्ण के पास सहायता मांगने के लिए पहुंचे तो अर्जुन श्रीकृष्ण के पांव में खड़े थे, और दुर्योधन उनके सिर की तरफ थे। सहायता मांगने पर अर्जुन ने श्रीकृष्ण से नारायण सेना के बदले खुद श्रीकृष्ण को मांगा, और वह जो पहले ही तय कर चुके थे कि वह महाभारत युद्ध में हथियार नहीं उठाएंगे। उसके उपरांत भी अर्जुन का श्रीकृष्ण पर अधिक विश्वास था, जिसके चलते पांडवों की महाभारत युद्ध में जीत हुई। उन्होंने बताया कि भगवान पर अटूट विश्वास रखने से ही हर कार्य में सफलता मिलती है, और मनुष्य को भगवान की तरफ नतमस्तक रहना चाहिए। अच्छा या बुरा सिर्फ भगवान पर छोड़ देना चाहिए। श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन संगत प्रवचन सुनने के बाद आरती में मंत्रमुग्ध हो गई, उसके उपरांत मंदिर कमेटी की तरफ से संगत को प्रसाद दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed