फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   culrural news

Jammu News: जय राजा मंडलीक देवस्थान में टेका माथा

विज्ञापन
culrural news
ज्यौड़ियां। राजपूत समुदाय की भाऊ बिरादरी की ओर से रविवार को खौड़ उपजिले में तीन स्थानों पर बिरादरी की मेलों का आयोजन किया गया। इनमें गांव सरमाला पटेयाडी, गांव चौधरेवाला और गांव सेलांवाली में स्थित जय राजा मंडलीक देवस्थान शामिल हैं।
विज्ञापन

तीनों स्थानों पर आयोजित मेलों में बिरादरी के हजारों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोगों ने जय राजा मंडलीक देवस्थान पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर बिरादरी के लोगों की ओर से नई गेहूं की फसल का चढ़ावा भी चढ़ाया गया। लोगों ने बताया कि जब तक वे देवस्थान पर नई फसल का चढ़ावा नही चढ़ाते हैं, तब तक खुद अनाज का सेवन नहीं करते हैं। भाऊ बिरादरी की ओर से तीनों स्थानों पर मेलों का आयोजन धूमधाम से किया गया। बिरादरी के हजारों लोगों ने मेल में हाजिरी लगाई, जिसमें बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। जय राजा मंडलीक देवस्थान सरमाला पटेयाडी के प्रधान हरबंस सिंह भाऊ ने बताया कि भाऊ बिरादरी के सभी देवस्थान आस्था के प्रतीक हैं। यहां पर भाऊ बिरादरी के साथ-साथ अन्य कई बिरादरियों के लोग भी आते हैं। वहीं आल इंडिया राजपूत सभा के प्रधान नरेंद्र सिंह भाऊ ने तीनों मेलों में पहुंच कर जय राजा मंडलीक के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद लिया। उन्होंने बिरादरी के लोगों से आपसी एकता और भाईचारा बढ़ाने के लिए कहा। इस मौके पर बिरादरी के सदस्य राजकुमार सिंह भाऊ, दीपक सिंह, शमशेर सिंह भाऊ, गुलबदन सिंह, प्रभात सिंह, शाम सिंह, चैन सिंह, सुभाष सिंह, सुखदेव सिंह, रतन सिंह और नसीब सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed