{"_id":"648240c5fdadbd8aca066ee4","slug":"cuet-paper-center-central-minister-meet-jammu-news-c-10-jam1008-135594-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: केंद्रीय मंत्री बोले-प्रदेश प्रशासन की एनटीए के साथ बात करने की थी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: केंद्रीय मंत्री बोले-प्रदेश प्रशासन की एनटीए के साथ बात करने की थी जिम्मेदारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। सीयूईटी के प्रवेश परीक्षा केंद्र अन्य राज्यों में बनने पर एबीवीपी ने चिंता जताई। कार्यकर्ताओं ने वीरवार को अक्षी बलोरिया की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को आईआईआईएम में ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश छात्रों के परीक्षा केंद्र बाहर बनाए गए। इस कारण छात्र परीक्षा देने नहीं गए और उनका साल बर्बाद हो गया। जो छात्र केंद्र दूर होने की वजह से परीक्षा में नहीं बैठ पाए, उनकी प्रदेश के केंद्रों में परीक्षा ली जाए। मंत्री ने कार्यकर्ताओं की बात सुनी और कहा कि मंथन चल रहा है। प्रदेश प्रशासन को पहले ही एनटीए के साथ बातचीत करनी चाहिए थी। कार्यकर्ताओं को कहा कि आप बीस रुपये किराया देकर ऑटो में ज्ञापन देने पहुंचे हैं। डोडा के गंदोह आदि दूरदराज इलाकों के छात्रों की क्या स्थिति होगी, जो गरीब परिवारों से संबंध रखते हैं। वह अन्य राज्यों में कैसे परीक्षा देने जा सकते हैं।
सीयूईटी के परीक्षा केंद्र दूसरे राज्य में न बने
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला ने राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सीयूईटी के कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट में बदलाव लाया जाए। संभाग से बड़ी संख्या में छात्रों के परीक्षा केंद्र पंजाब में विभिन्न जगहों पर बनाए हैं, जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। आर्थिक बोझ बढ़ा है। उन्होंने एकमुश्त सेटलमेंट पैकेज के तहत रिफ्यूजियों को 30 लाख देने की मांग की। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर अधिक मतदाताओं के वार्डों को नए वार्ड में लाने पर जोर दिया। यहां कांग्रेस रिफ्यूजी प्रकोष्ठ के चेयरमैन अमृत बाली, एससी सेल के उप चेयरमैन पवन भगत, एनएसयूआई के राज्य सचिव जय सिद्ध भल्ला मौजूद रहे। ब्यूरो