फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CU Jammu: Hostel fees doubled in two years in Central University of Jammu ABVP oppose

CU Jammu: केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में दो साल में दोगुनी हुई छात्रावास की फीस, अभाविप ने जताया विरोध

Fri, 01 Sep 2023 04:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 01 Sep 2023 04:42 PM IST
सार

अभाविप ने बताया कि 2021-22 में छात्रावास की फीस पांच हजार रुपये प्रति सेमेस्टर थी। 2022-23 में यह फीस बढ़ाकर नौ हजार रुपये कर दी गई और अब 2023-24 में छात्रावास फीस को बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर कर दिया गया है।

विज्ञापन
CU Jammu: Hostel fees doubled in two years in Central University of Jammu ABVP oppose
Central University of Jammu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने गुरुवार को फीस, मेस और हॉस्टल शुल्क में वृद्धि को लेकर डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. ऋतु बक्शी को ज्ञापन सौंपा। इकाई के अध्यक्ष प्रभाकर भारद्वाज ने कहा कि विश्वविद्यालय में कोर्सों की फीस में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है।

विज्ञापन


सह मंत्री आदित्य ने बताया की विवि प्रशासन लगातार तीन वर्ष से छात्रावास की फीस में बढ़ोतरी कर रहा है। 2021-22 में छात्रावास की फीस पांच हजार रुपये प्रति सेमेस्टर थी। 2022-23 में यह फीस बढ़ाकर नौ हजार रुपये कर दी गई और अब 2023-24 में छात्रावास फीस को बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर कर दिया गया है। मेस फीस में भी 210 रुपये की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन


एबीवीपी ने छात्रावासों से कैंपस में आने वाले विद्यार्थियों के लिए नो प्रॉफिट, नो लॉस या नि:शुल्क बस सेवा उपलब्ध कराने की भी मांग की। चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो धरना शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed