{"_id":"66b6cd4bf87ba8a25d0e0619","slug":"crs-inspection-jammu-news-c-10-jam1006-417871-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने रियासी से घाटी तक ट्रैक का \nकिया निरीक्षण, ट्रेन को जल्द हरी झंडी की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने रियासी से घाटी तक ट्रैक का किया निरीक्षण, ट्रेन को जल्द हरी झंडी की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। कश्मीर घाटी तक रेल पहुंचने का ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा होने के करीब है। अब तक किए ट्रायल सफल रहे हैं। रेलवे सुरक्षा आयुक्त दिनेश चंद देशवाल ने शुक्रवार को फिर उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के तहत रियासी से कश्मीर तक रेलवे लाइन का निरीक्षण किया। उनके इस दो दिवसीय दौरे से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द रियासी से कश्मीर तक ट्रेन चलाने को हरी झंडी मिल सकती है। इससे पहले उन्होंने जून के अंत में रियासी से संगलदान तक का निरीक्षण किया था। तब रेलगाड़ी की गति का ट्रायल भी हुआ था।
कौड़ी और बक्कल रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए चिनाब दरिया पर बनाए गए विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल से ट्रेन 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गुजरी थी। सुबह रेलवे सुरक्षा आयुक्त गीता नगर स्थित कोंकण रेलवे के कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद रेलवे स्टेशन रियासी पहुंचे। इसके बाद निरीक्षण कार में सवार होकर कश्मीर के लिए रवाना हो गए। बताया जाता है कि रास्ते में उन्होंने किए गए कार्यों का भी निरीक्षण किया।