{"_id":"58779cd64f1c1b7940ba87fa","slug":"crpf-troop-injured-after-being-shot-by-bullet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के पुलवामा में गोली लगने से CRPF का जवान गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के पुलवामा में गोली लगने से CRPF का जवान गंभीर रूप से घायल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 12 Jan 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल
- फोटो : डेमो फोटो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सीआरपीएफ का एक कांस्टेबल गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पेट में गोली लगी है और खून ज्यादा बह जाने से हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल कर्मी को श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वीरवार दोपहर करीब 12.20 बजे त्राल में स्थित सीआरपीएफ के 180 बटालियन कैंप में गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
इस दौरान अन्य जवानों ने कांस्टेबल भैरो राम रायगर को खून में लथपथ पाया। उसे तुरंत त्राल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी हालात गंभीर होने पर सेना के श्रीनगर स्थित 92 बेस अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस कर रही है गोली लगने की घटना की जांच
गोली लगने की घटना की जांच
- फोटो : demo pic
शुरुआती जांच में सामने आया है कि कांस्टेबल अपनी ही सर्विस रायफल से निकली गोली से घायल हुआ है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या गोली अचानक चली या फिर उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या गोली अचानक चली या फिर उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया है।