{"_id":"6a8df54222ce0249c003bf28","slug":"crpf-senter-corps-news-jammu-news-c-201-1-knt1006-135587-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर हीरानगर में मनाया रक्षाबंधन, छात्राओं ने जवानों को बांधी तिरंगा राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर हीरानगर में मनाया रक्षाबंधन, छात्राओं ने जवानों को बांधी तिरंगा राखियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ/हीरानगर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हीरानगर सेक्टर स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के ग्रुप सेंटर में रक्षाबंधन का पर्व भावुक और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। भारती विद्या मंदिर स्कूल, हीरानगर की छात्राओं ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों और जवानों की कलाइयों पर तिरंगा राखियां बांधीं और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने पारंपरिक तरीके से जवानों की आरती उतारी, तिलक लगाया और राखी बांधकर देश की रक्षा के लिए उनके समर्पण और बलिदान को नमन किया। जिससे ग्रुप सेंटर का माहौल भावुक हो गया। परिवार से दूर रहकर देश की सुरक्षा में तैनात कई जवानों की आंखें भी नम हो गईं। जवानों ने कहा कि ड्यूटी के कारण उन्हें अक्सर अपने परिवार और बहनों से दूर रहना पड़ता है। ऐसे में जब कोई बेटी या छात्रा उन्हें भाई मानकर राखी बांधती है तो उन्हें परिवार जैसा अपनापन महसूस होता है। उन्होंने छात्राओं के स्नेह और सम्मान के लिए आभार जताया। वहीं, छात्राओं ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए जवान अपने परिवार से दूर रहकर दिन-रात कर्तव्य निभाते हैं। ऐसे वीर जवानों को रक्षाबंधन पर राखी बांधना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने जवानों के स्वस्थ, सुरक्षित और दीर्घायु रहने की कामना की। वहीं जवानों ने छात्राओं को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए उपहार भेंट किए। इस अवसर पर रक्षाबंधन का पर्व देशभक्ति, भाईचारे और भावनात्मक जुड़ाव का संदेश देता हुआ संपन्न हुआ।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उप महानिरीक्षक मुनीश कुमार सच्चर, उप महानिरीक्षक चिकित्सा डॉ. जगबीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शारदा शानी, उप कमांडेंट अनीश अली नकवी सहित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी और जवान मौजूद थे।