{"_id":"59db7f7b4f1c1bc1678b4d97","slug":"crpf-personnel-greeted-by-public-with-a-thunderous-applause-at-jammu-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू एयरपोर्ट पर सेना के सम्मान में बजीं तालियां, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू एयरपोर्ट पर सेना के सम्मान में बजीं तालियां, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Mon, 09 Oct 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
jammu airport
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सैनिक अपनी और अपने परिवार की परवाह किए बगैर दिन रात देश की सुरक्षा में लगे रहते हैं। ताकि हम चैन से रह सकें। यकीनन वो सम्मान के हकदार है लेकिन ऐसा आम जीवन में बहुत कम ही देखने को मिलता है लेकिन खुशी इस बात की है कि देर ही सही अब देश की जनता इन वीर जवानों को सार्वजनिक रुप से सम्मान देने लगी है।
विज्ञापन
हाल ही में जम्मू एयरपोर्ट का एक वीडियो सामने आया है, जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने चलाया था, जिसमें एयरपोर्ट पर सीआरपीएफ के जवानों को आता देखकर वहा मौजूद लोगों ने उनके सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाईं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सीआरपीएफ के जवान एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों द्वारा दिए गए इस प्यार व सम्मान को देखकर खुशी से गदगद हो गए। जिसके बाद कई जवान इस खुशनुमा पल को अपने कैमरे में कैद करते भी नजर आए।
विज्ञापन
जम्मू एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों द्वारा इस तरह से जवानों की हौसला अफजाई के लिए खड़े होकर तालियां बजाने की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है। गौरतलब है कि कुछ ऐसा ही वीडियो हाल ही के दिनों में दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी सामने आया था।जिसमें सेना के जवान जैसे ही एयरपोर्ट पर दखिल होते है, वहां मौजूद लोग खड़े होकर तालियों के साथ उनका स्वागत करने लगते हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अक्टूबर 2016 को देशवासियों से ये आह्वान किया था कि हमें जवानों के सम्मान में खड़े होने की परंपरा को शुरू करना होगा। उन्होंने कहा था कि विदेशों में जब भी लोग सेना के जवान रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट में देखते हैं तो उनके लिए खड़े होकर तालियां बजाते हैं तो फिर हम क्यों नहीं अपने जवानों के सम्मान देते।
#WATCH: CRPF personnel greeted by public with a thunderous applause just as they entered the terminal building of Jammu Airport (October 8) pic.twitter.com/NMeSg07oMg
— ANI (@ANI) October 9, 2017