फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CRPF personnel greeted by public with a thunderous applause at Jammu Airport

जम्मू एयरपोर्ट पर सेना के सम्मान में बजीं तालियां, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Mon, 09 Oct 2017 07:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Mon, 09 Oct 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
CRPF personnel greeted by public with a thunderous applause at Jammu Airport
jammu airport - फोटो : ANI

देश के सैनिक अपनी और अपने परिवार की परवाह किए बगैर दिन रात देश की सुरक्षा में लगे रहते हैं। ताकि हम चैन से रह सकें। यकीनन वो सम्मान के हकदार है लेकिन ऐसा आम जीवन में बहुत कम ही देखने को मिलता है लेकिन खुशी इस बात की है कि देर ही सही अब देश की जनता इन वीर जवानों को सार्वजनिक रुप से सम्मान देने लगी है।

विज्ञापन

हाल ही में जम्मू एयरपोर्ट का एक वीडियो सामने आया है, जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने चलाया था, जिसमें एयरपोर्ट पर सीआरपीएफ के जवानों को आता देखकर वहा मौजूद लोगों ने उनके सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाईं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


सीआरपीएफ के जवान एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों द्वारा दिए गए इस प्यार व सम्मान को देखकर खुशी से गदगद हो गए। जिसके बाद कई जवान इस खुशनुमा पल को अपने कैमरे में कैद करते भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों द्वारा इस तरह से जवानों की हौसला अफजाई के लिए खड़े होकर तालियां बजाने की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है। गौरतलब है कि कुछ ऐसा ही वीडियो हाल ही के दिनों में दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी सामने आया था।जिसमें सेना के जवान जैसे ही एयरपोर्ट पर दखिल होते है, वहां मौजूद लोग खड़े होकर तालियों के साथ उनका स्वागत करने लगते हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अक्टूबर 2016 को  देशवासियों से ये आह्वान किया था कि हमें जवानों के सम्मान में खड़े होने की परंपरा को शुरू करना होगा। उन्होंने कहा था कि विदेशों में जब भी लोग सेना के जवान रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट में देखते हैं तो उनके लिए खड़े होकर तालियां बजाते हैं तो फिर हम क्यों नहीं अपने जवानों के सम्मान देते।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed