फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CRPF patrolling on a boat in Dal, welcome with flowers in Bhaderwah... soldiers engaged in Mission Bharosa

हमले के बाद : डल में नाव पर सीआरपीएफ की पैट्रोलिंग, भद्रवाह में फूलों से स्वागत...मिशन भरोसा में जुटे जवान

Mon, 28 Apr 2025 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/भद्रवाह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/भद्रवाह Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 28 Apr 2025 06:09 AM IST
सार

सेना, सुरक्षाबल सरहद और संवेदनशील हिस्सों की निगहबानी के साथ ही साथ ही पर्यटकों का भरोसा जीतने में जुटे हैं। इसका असर भी दिखा।

विज्ञापन
CRPF patrolling on a boat in Dal, welcome with flowers in Bhaderwah... soldiers engaged in Mission Bharosa
भद्रवाह के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को गुलाब भेंट कर उनका स्वागत करती भारतीय सेना। - फोटो : संवाद

विस्तार

डल में नाव पर सीआरपीएफ की पैट्रोलिंग... भद्रवाह में फूलों से पर्यटकों का स्वागत...ये है मिशन भरोसा। सेना, सुरक्षाबल सरहद और संवेदनशील हिस्सों की निगहबानी के साथ ही साथ ही पर्यटकों का भरोसा जीतने में जुटे हैं। इसका असर भी दिखा।

विज्ञापन


पर्यटक स्थल फिर से गुलजार होने लगे हैं। जिस पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों का हौसला तोड़ने के लिए 26 बेगुनाहों की जान ले ली, उसी पहलगाम में रविवार को न केवल देसी, बल्कि विदेशी पर्यटक चहलकदमी करते दिखे। पहलगाम ही क्यों, आतंकी हमले के बाद 4 दिनों तक बंद रहा भद्रवाह का प्रसिद्ध और मनोरम पर्यटन स्थल गुलडांडा और चत्तरगल्ला भी रविवार को फिर पर्यटकों के लिए खुल गया।
विज्ञापन


जिला प्रशासन डोडा ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और पर्यटकों का स्वागत करने के लिए यहां विशेष इंतजाम किए हैं। भद्रवाह में सेना ने गुलाब के फूल देकर पर्यटकों का स्वागत किया। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से आए सैकड़ों सैलानियों ने बर्फ से ढकी चोटियों का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटक स्थानीय लोगों की मेहमाननवाजी और सेना के स्वागत से खुश दिखे। जिला प्रशासन डोडा के अनुसार, रविवार सुबह 10 बजे से नाल्थी चेक पोस्ट से चत्तरगल्ला और आगे की ओर सभी प्रकार के यातायात की अनुमति दे दी गई। यहां सेना, एसओजी और सीआरपीएफ की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात हैं। 

दोपहर 3 बजे तक 3,700 पर्यटकों ने नाल्थी चेक पोस्ट पार किया है, जो पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर एक अच्छा संकेत है। इस पहल से स्थानीय दुकानदारों और होटल संगठनों ने भी राहत की सांस ली है और उनका व्यवसाय फिर से शुरू हो गया है।

कोई डर नहीं...
अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर पहलगाम में आतंकी हमले के कारण पर्यटन काफी प्रभावित हुआ है। पांच दिन पहले यहां पर्यटकों के लिए कमरे मिलना मुश्किल था, अब हालात सामान्य हो रहा है।

पहलगाम में पर्यटकों का आगमन फिर शुरू हो गया है। देश के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी पहलगाम में नजर आने लगे हैं। मुंबई से आई एक पर्यटक, काजल कहती हैं कि मैं यहां आकर खुश हूं। मुझे यहां कोई डर नहीं है। मैं पांच दिनों से यहां हूं और डर नाम की कोई चीज नहीं है।

मिट्टी में मिले आतंकियों के घर: 48 घंटे में नौ दहशतगर्दों के मकान किए गए तबाह, अभी जारी रहेगा आतंक पर प्रहार
यहां का माहौल अब थोड़ा बदलने लगा है और मेहमानों का आना धीरे-धीरे फिर से शुरू हो रहा है। स्थानीय व्यापारियों और होटल मालिकों को उम्मीद है कि रौनक फिर से कायम होगी। 
सेना, सुरक्षाबल सरहद और संवेदनशील हिस्सों की निगहबानी के साथ ही साथ ही पर्यटकों का भरोसा जीतने में जुटे हैं। इसका असर भी दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed