{"_id":"5c927f3dbdec22146a72ce1d","slug":"crpf-jawans-clash-with-each-other-4-killed-and-one-injured-in-udhampur-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ जवान ने तीन साथियों की गोली मारकर की हत्या, खुद की भी हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ जवान ने तीन साथियों की गोली मारकर की हत्या, खुद की भी हालत गंभीर
Thu, 21 Mar 2019 12:11 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बट्टलवालियां स्थित बटालियन (यूनिट) में बुधवार की देर रात सीआरपीएफ के एक जवान ने अपने तीन साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी। मामूली विवाद में उसने वारदात को अंजाम दिया। बाद में उसने खुद को भी दो से तीन गोलियां मार लीं।
विज्ञापन
घटना रात करीब पौने ग्यारह बजे की है। आरोपी सीआरपीएफ कर्मी कांस्टेबल अजीत सिंह यूनिट के परिसर में अपने तीन साथियों हेड कांस्टेबल जोगिंदर कुमार, हेड कांस्टेबल पोखर मल और हेड कांस्टेबल उमेद पाल के साथ बैठा था। इसी दौरान अजीत की साथियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
इसके बाद आपा खोेते हुए अजीत ने इंसास राइफल से तीनों जवानों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इसके बाद उसने खुद को भी गोलियां मार लीं। गालियों की आवाज सुनकर यूनिट के अन्य जवान घटनास्थल की ओर दौड़े। उन्होंने सभी को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन दिल्ली निवासी जोगिंदर, राजस्थान के पोखर मल और रेवाड़ी निवासी उमेद की मौत हो गई।
विज्ञापन
आरोपी कानपुर के अजीत को दो से तीन गोलियां लगी हैं। उसे उधमपुर जिला अस्पताल से सैन्य अस्पताल उधमपुर रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, जवानों के बीच कहासुनी किस बात को लेकर हुई इस बारे में कोई जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। अस्पताल में मीडियाकर्मियों को अंदर जाने नहीं दिया गया।
जिनकी मौत हुई
हेड कांस्टेबल जोगिंदर सिंह, दिल्ली
हेड कांस्टेबल पोखर मल, राजस्थान
हेड कांस्टेबल उमेद पाल, रेवाड़ी , हरियाणा
घायल व आरोपी जवान
कांस्टेबल अजीत सिंह, कानपुर, उत्तर प्रदेश