{"_id":"57e91fd14f1c1bf70a574da9","slug":"crpf-jawaan-found-dead-in-suspicious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में सीआरपीएफ जवान की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में सीआरपीएफ जवान की संदिग्ध हालत में मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 26 Sep 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान का मिला शव
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल (चालक) की संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को मौत हो गई। हेड कांस्टेबल शाम सिंह 79 बटालियन, श्रीनगर अमर सिंह क्लब में तैनात था। वह श्रीनगर से छुट्टी जाने वाले अन्य जवानों को छोड़ने के लिए जम्मू के छन्नी रामा स्थित सीआरपीएफ ट्रांजिट कैंप में आया हुआ था।
रविवार दोपहर को वह वाहन लेकर आया। इसके बाद शाम को उसने खाना खाया और चालकों के लिए बनाए कमरे में सोने के लिए चला गया। सोमवार को सुबह कुछ जवान उसे उठाने के लिए गए, तो वह बिस्तर पर बेसुध पाया गया। कुछ साथी जवान उसे मेडिकल कालेज अस्पताल जम्मू ले गए।
यहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मृतक पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला था। नरवाल पुलिस चौकी में इसे लेकर 174 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि शुरुआती जांच में मौत का कारण हृदय गति रुकने को बताया जा रहा है।