फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crop componsetion

धान की फसल के नुकसान का प्रशासन दे मुआवजा

विज्ञापन
crop componsetion
crop componsetion - फोटो : UDHAMPUR
बिश्नाह। कस्बे में स्थित भाजपा किसान संघ के कार्यालय में प्रदेश उप प्रधान सतीश भारती ने बारिश से किसानों की धान की फसल को जो नुकसान पहुंचा है, उसके नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा कि धान की फसल को बारिश से नुकसान पहुंचा है। किसान जो पहले गरीबी रेखा पर चल रहा था, इस नुकसान को झेलने की स्थिति में नहीं है। जो थोड़ी बहुत धान की फसल बची भी है उसका भी कोई उचित मूल्य मिल नहीं पा रहा। किसान हर तरफ लुट रहा है। इस समय किसान पर भुखमरी की नौबत आ गई है। प्रशासन किसानों को उचित मुआवजे के साथ फसल का उचित मूल्य दिलाए ताकि वह अपने जीवन यापन में सुधार कर सके। उन्होंने उपराज्यपाल प्रशासन से जल्द से जल्द इस पर फैसला लेने की मांग की, ताकि किसानों को समय पर राहत मिल सके।
विज्ञापन

धान की तीन बोरियां चोरी, मामला दर्ज
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव कोठे सैनिया में एक किसान की खेतों में पड़ी धान की तीन बोरियां चोरी हो गईं। इस संबंध में किसान ने थाने में मामला दर्ज कराया है। किसान बलकार सिंह पुत्र अनंत सिंह ने पुलिस स्टेशन बिश्नाह में दर्ज कराए मामले में बताया कि उसी के गांव में रहने वाले एक गुर्जर बिल्ला ने उसकी धान की बोरियां चुराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों के चेहरे खिले
रामगढ़। सीमावर्ती क्षेत्र में धूप खिलने से किसानों की जिंदगी पटरी पर लौट आई है। किसानों का कहना है कि हमें अभी अपनी धान की फसल समेटने की उम्मीद हो गई है। अगर पिछले दिनों से बारिश होती रहती थी तो धान की फसल बरबाद हो सकती थी। किसान नेता विजय चौधरी, रमेश चौधरी, विजय कुमार, भगवान शर्मा, कर्नैल चौधरी, बलवंत सिंह ने कहा कि हमारे क्षेत्र में किसान खेतीबाड़ी पर ही निर्भर है तो अब उन्हें भी धान की फसल आने की उम्मीद हो रही है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश हो जाती तो हमारी मेहनत पर पानी फिर जाता। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि अब बारिश न हो ताकि हम धान की फसल की कटाई के बाद जल्द से जल्द गेहूं की रोपाई शुरू कर सकें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने किसानों से की भेंट
खराब धान की फसल की ली जानकारी
सांबा। किसान इन दिनों धान की फसल के नष्ट होने से परेशान हैं। इसी के चलते भाजपा नेताओं ने स्थानीय प्रशासन के साथ सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों से भेंट की और उनकी खराब हुई धान की फसल की जानकारी ली। भाजपा जिला कठुआ की महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गीता भगत ने बताया की सीमावर्ती किसानों की धान की फसल बारिश से नष्ट हो गई थी। किसान काफी परेशान हैं। गत दिवस उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों से भेंट कर उनकी खराब हुई धान की फसल की जानकारी ली। उनके अनुसार की किसानों ने बताया की अधिकतर फसल खेतों में नष्ट हो चुकी है। बारिश से किसान काफी निराश हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने तहसीलदार राजपुरा को भी फसल की जानकारी दी। उन्होंने भी मौके पर पहुंच कर फसल का जायजा लिया। भाजपा नेताओं ने बताया कि वह पीएमओ राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से किसानों की समस्या को उठाएंगे। उनसे अपील करेंगे कि किसानों को नष्ट हुई फसल का मुआवजा दिया जाए। इस अवसर पर राजपुरा ब्लाक के चेयरमैन राधेशाम भी उनके साथ रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed