{"_id":"7234011178b508101d07b39f3076f411","slug":"youth-dies-in-suspicious-conditions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 11 Apr 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के तुजन गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले की जांच के लिए परिवार के सदस्यों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। मृतक के चाचा के अनुसार रियाज अहमद शुक्रवार को पूरे दिन खेतों में काम पर रहा।
विज्ञापन
शाम को घर आने पर खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार की सुबह उसे मृत पाया गया। मृतक के रिश्तेदारों ने मांग की कि यह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत है, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने युवक को जहर दिए जाने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार यह मौत प्राकृतिक थी या नहीं, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चल सकेगा। फिलहाल जांच शुरू कर दी गई है। धारा 174 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन