{"_id":"1e9d78aa94e81f703b4aadbd4bc60e11","slug":"young-men-bushed-uniforms-of-head-constable-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी हटाने को कहा तो हेड कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी हटाने को कहा तो हेड कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 17 Oct 2015 02:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को एक हेड कांस्टेबल को जाम के दौरान गाड़ी हटाने के लिए कहना भारी पड़ गया। छन्नी हिम्मत थाना अंतर्गत हेड कांस्टेबल की एक युवक ने बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके बाद भी युवक का दिल नहीं भरा तो युवक ने हेड कांस्टेबल की वर्दी फाड़ दी। बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल छन्नी हिम्मत थाने में तैनात है।
विज्ञापन
छन्नी इलाके में गश्त के दौरान जाम लग रहा था, जिसके चलते युवक को वहां से गाड़ी को हटाने के लिए बोला था। इसी बात पर बहस शुरू हो गए और बात मारपीट तक पहुंच गई। पुलिस ने सैनिक कालोनी निवासी जगजीत सिंह पर मारपीट और आन ड्यूटी पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ने के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक छन्नी हिम्मत थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अब्दुल माजिद छन्नी इलाके में गश्त कर रहा था, कि सड़क पर गाड़ियों का जाम लग रहा था। हेड कांस्टेबल माजिद ने वहां पर खड़ी गाड़ी को हटाने के लिए बोला।गाड़ी में सवार जगजीत सिंह बाहर आया दोनों में बहस हो गई।
विज्ञापन
पुलिस का आरोप है कि जगजीत सिंह ने हेड कांस्टेबल की पहले बुरी तरह से पिटाई की, फिर उसकी वर्दी फाड़ दी। आसपास के लोगों ने दोनों को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन इसमें काफी वक्त लग गया। थाने में सूचना मिलते ही अन्य जवानों ने मौके पर जाकर जगजीत सिंह को काबू किया और एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।