फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   young man died from eating poison

जहर निगलने से युवक की मौत, चार गंभीर

Fri, 24 Oct 2014 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 24 Oct 2014 07:09 PM IST
विज्ञापन
young man died from eating poison

जहर निगलने से जहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं चार अन्य की हालत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार डोडा के मोहल्ला बाली में रहने वाले सुहैल अहमद (22) ने घर में जहर निगल लिया। उसके रिश्तेदारों ने उसे जीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जहर निगलने का कारण पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन


उधर शास्त्री नगर इलाके में युवक परमजीत सिंह की भी जहर निगलने से हालत गंभीर हो गई। बताया जाता है कि ग्रेस रेजीडेंसी में उसने कुछ खाया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ी। उधर, दिवाली पर ज्यादा मात्रा में शराब पीने से एक व्यक्ति की हालत खराब हो गई।
विज्ञापन


खेरी बिश्नाह निवासी नारायण दास को घर में बेहोशी की हालत में देख उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया। कुंजवानी स्थित ग्रिफ में रहने वाले बीएस नेगी (40) की भी जहर खाने से हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल रूप से उत्तराखंड निवासी नेगी को जीएमसी लाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई। रैपर सतवारी में जहर खाने से रछपाल सिंह (45) की हालत गंभीर हो गई। उन्हें जीएमसी में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed