{"_id":"5d51621d8ebc3e6d1c2165b2","slug":"young-girl-was-abducted-and-misdeed-by-boy-in-ramnagar-udhampur-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूः नाबालिग लड़की का अपहरण कर युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जम्मूः नाबालिग लड़की का अपहरण कर युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
Mon, 12 Aug 2019 06:27 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 12 Aug 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उधमपुर जिले के रामनगर पुलिस स्टेशन में रविवार को एक गांव में रहने वाली नाबालिग को अपहरण कर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। दुष्कर्म का आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार नाबालिग का पिता रविवार को पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस को बताया कि चार दिन पहले मोहम्मद सलीम नाम के युवक ने उसकी बेटी का खेत से अपहरण कर लिया था और चार दिन बेटी को अपने घर रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
रविवार को उसने बेटी को छोड़ दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बेटी ने घर पहुंच कर पूरी बात परिवार को बताई। जिसके बाद शिकायत करने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने पर नाबालिग की मेडिकल जांच करवाई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है, लेकिन उसका अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन