फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   women murdured in jammu face also got burnt

महिला को मारकर फेंका शव, जांच जारी

Mon, 26 Dec 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 26 Dec 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
women murdured in jammu face also got burnt
मेनहोल में मिली लाश - फोटो : demo pic

शहर के बाहरी क्षेत्र गोल गुजराल स्थित सैनी मोहल्ला की एक गली में महिला का शव मिलने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा होने लगे। इस चहल-पहल वाले क्षेत्र में शव मिलने से लोग दहशत में हैं।

विज्ञापन


फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने इस मामले में आरपीसी की धारा 302 में मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार दोमाना पुलिस की सूचना मिली कि शहर के साथ ही लगते गोल गुजराल स्थित सैनी मोहल्ले में एक गली किसी महिला का शव सीवरेज के मेनहोल में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


शव को मेनहोल में डालकर उसे ईंट से दबाया गया था। महिला के सिर्फ बाल ही दिख रहे थे। 

तीन रोज पहले मेनहोल में शव फैकने का शक

women murdured in jammu face also got burnt
मृत शरीर - फोटो : demo pic
मौके पर पहुंची पुलिस ने मेनहोल से ईंट आदि निकाल कर महिला के शव को बाहर निकाला तो उसके शरीर के ऊपरी हिस्से में ही कपड़े थे। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 35 वर्ष के करीब रही होगी। पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे को कुचल कर जलाया गया था। इससे यह सीधे-सीधे हत्या का मामला लगता है।

पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए जीएमसी के शव गृह में रखवाया है। दोमाना पुलिस ने हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरू कर दी हैै। पुलिस के अनुसार महिला को मार कर तीन दिन पहले की मेनहोल में डाल दिया गया होगा। शुक्रवार को महिला का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उसके बाद ही आगे की जांच शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed