फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   woman raped by advocate in jammu

महिला का तलाक कराने के बहाने वकील करता रहा रेप

Mon, 23 Nov 2015 10:11 AM IST
Updated Mon, 23 Nov 2015 10:11 AM IST
विज्ञापन
woman raped by advocate in jammu

शादीशुदा महिला के साथ शादी का झांसा देकर महीनों दुष्कर्म करने का मामला शहर के बाग-ए-बाहु पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस एफआईआर 87 में धारा 376  के तहत कार्रवाई कर रही है। एसएचओ विजय चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार शादीशुदा महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति के साथ उसका तलाक का मामला चल रहा है।
विज्ञापन


आरोपी ने उसे कहा कि वह उसके पति से तलाक करा देगा और उससे शादी कर लेगा। यह कह कर वह उसके साथ कई महीनों तक दुष्कर्म करता रहा। अब जब उसे शादी करने के लिए कहा तो मना करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने तंग आकर दर्ज कराया केस

woman raped by advocate in jammu

महिला का कहना है कि आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी से दुष्कर्म किया। महिला ने तंग आकर अब उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोपी इश्ताक अहमद राजोरी के मंजाकोट का रहने वाला है।

एसएचओ ने बताया कि पीड़ित महिला ने कोर्ट में इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद कोर्ट की ओर से कार्रवाई करने को कहा गया। इसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद 493 में भी मामला दर्ज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed